चम्पावत /मेलाघाट सिसैया : कांग्रेस ने चौपाल लगाकर लोगों की सुनी समस्याएं

Spread the love

चम्पावत जिले के खटीमा तहसील के सीमांत मेलाघाट-सिसैया में देश के प्रथम एवं पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी, ब्लॉक अध्यक्ष बाबी राठौर, दीपक कुमार,राहुल कुमार व संजीव पासवान के नेतृत्व में चौपाल लगाकर जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर तथा पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद गया। वहीं सीमांत क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुनकर निराकरण का आश्वासन दिया गया। वहीं इस दौरान भुवन कापड़ी ने क्षेत्र के वृद्ध व्यक्तियों एवं पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया। साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, महिला अत्याचार व किसानों के साथ अत्याचार से अवगत कराकर 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़कर भारी बहुमत से कांग्रेस की सरकार बनाने का भी संकल्प लिया गया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ता राहुल कुमार ने बताया कि पिछले लगभग 50 वर्षों के दरमियान हमारे यहां कुछ भी विकास नहीं हो पाया है। उन्होंने कांग्रेस द्वारा आयोजित चौपाल कार्यक्रम में भूमि, आवास, सड़क, पानी निकासी हेतु नाली तथा पुलिया संबंधी समस्याओं के निराकरण की मांग उठाई। वहीं कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती की पूर्व संध्या पर आज मेलाघाट में चौपाल लगाकर जनसंवाद कार्यक्रम किया गया। पूरे प्रदेश में 13 नवंबर से 15 नवंबर तक दूरदराज व ग्रामीण अंचलों में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा साथ ही उन्होंने बताया कि जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए सबको आगे आकर संकल्प लेना होगा।

और पढ़े  उत्तराखंड का पारंपरिक लोकपर्व फूलदेई से प्रभावित हुए महेंद्रा ग्रुप के चेयरमैन, लिखा भारत और पूरी दुनिया में फैले यह त्योहार

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *