चम्पावत : पुलिस द्वारा संदिग्ध (नेपालियों) से बरामद किये लगभग 14 लाख रुपये के आभूषण व एक लाख तेरह हजार रुपये नगद .

पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूँ परिक्षेत्र द्वारा चलाए जा रहे संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश एवं वाँछित, इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी, धरपकड़ एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम हेतु लगातार अभियान चलाने हेतु कुमायूँ परिक्षेत्र के समस्त जनपदों को निर्देशित किया गया है जिस क्रम में दिनांक 23 अक्टूबर 2021 की रात्रि चंपावत के थाना बनबसा क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्राधिकारी टनकपुर के निर्देशन में पुलिस द्वारा *एनएचपीसी गेट से कैनाल रोड पर* सघन चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्तियों नंबर 1- करन सार्की पुत्र गोपाल निवासी नेपाल हाल लाजपतनगर दिल्ली उम्र-28 वर्ष की तलाश ली गयी जिससें *पीली धातु डिजाइनर कड़े मय हरा नग-02, पीली धातु की चूड़ियां मय डिजाइन -02, पीली धातु की चूड़ियां लाल हरे नग वाली -02, पीली धातु के सादे कंगन-02, 04 पीली धातु वाले वाले डायमंड में चूड़ियां, 01 पीली धातु का गुरमुखी की इबादत लिखा कड़ा, 01 पीली धातु का मांग टीका मय डायमंड सुदा, 01 पीली धातु की चैन, 01 पीली सफेद धातु की चैन, 01 आयताकार डिब्बे के अंदर पीली सफेद धातु का V-KING इंपीरियर लिखा पेंडल, जेंट्स घड़ी -02 RADO कम्पनी, जेंट्स घड़ी-01 MEGA कम्पनी, जेंटस घडी-01 GUCCI कम्पनी, लेडीज घड़ी -01 QUARTZ कम्पनी, लेडीज घडी -02 RADO कम्पनी, व 500-500 100 नोट कुल ₹50000*, तथा 2- राजू मल्ला निवासी वार्ड नंबर 9 माटी माही जिला महोतरी नेपाल हाल लाजपत नगर दिल्ली के उम्र-19 वर्ष *कब्जे से 06 लेडीज डायमंड लगी अंगूठी, 02 जेंट्स डायमंड सुदा अंगूठियां जिसमें एक अंगूठी में लाल नाग चढ़ा हुआ एक कागज के अंदर 07 छोटे डायमंड टुकड़े रखे हैं, 02 पीली सफेद धातु की चैन, 01 सफेद धातु की चैन में नगनुमा बटन, एक घड़ी की चेन का टुकड़ा, 01 कापर का छोटा पुराना सिक्का, 500-50 रु के 100 व 50 50 के 60 नोट कुल ₹53000* के साथ गिरफ्तार किया गया । साथ ही दोनों अभियुक्त गणों के पास 1-1 आधार कार्ड नेपाल व नागरिकता के प्रमाण पत्र बरामद हुए जिससे अवलोकन के आधार व नेपाली नागरिकता प्रमाण पत्र में नाम पते में भिन्नता पायी गयी जिस आधार पर उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुध थाना बनबसा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया अभियुक्त गणों से कुल *अनुमानित रु 1500000 रुपए (पन्द्रह लाख रुपये )* के आभूषण बरामद किए गए ।

और पढ़े  नैनीताल: ऑरेंज अलर्ट के चलते प्रशासन सतर्क, अधिकारियों को 24 घंटे मोबाइल चालू रखने के दिए निर्देश
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…