चमोली/ कर्णप्रयाग : स्थानीय लोगों के एक शिष्टमण्डल ने करी उपजिलाधिकारी से भेंट ।

जनपद चमोली के नगर पालिका कर्णप्रयाग के अंतर्गत अपर बाजार मे हनुमान मंदिर से रामलीला मैदान के पिछले हिस्से में लगातार हो रहे भूस्खलन की रोकथाम के लिए स्थानीय लोगों के एक शिष्टमण्डल ने उपजिलाधिकारी से भेंट की। स्थानीय अनिल खंडूरी, वल्लभ प्रसाद खंडूरी, नरेश चन्द्र खंडूरी, हरिकृष्ण भट्ट आदि का कहना है कि वर्ष 2013- 14 से उक्त स्थान में लगातार भूस्खलन हो रहा है। जिसकी शिकायत कई बार स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका से कर चुके है। लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नही हो पाया है। जबकि बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे मे उन्हें रतजगा होना पड़ता है। उन्होंने प्रसाशन से उक्त स्थान पर सुरक्षा दीवार लगवाने हेतु सम्बंधित विभाग को निर्देश देने की बात कही है।

और पढ़े  बरेली: बिना नक्शा पास कराए बना उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या का फार्म हाउस, बीडीए कर रहा जांच
  • Related Posts

    उत्तराखंड विधानसभा सत्र: CM धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी

    मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गैरसैंण में आयोजित विधानसभा का यह सत्र मौजूदा सरकार के कार्यकाल का अंतिम सत्र था। इस साल यहां विधानसभा के दो सत्र आयोजित किए गए।…

    अल्मोड़ा: प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने से नाराज महिला ने किया हंगामा, पेड़ पर चढ़कर दी आत्महत्या की धमकी

    प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट में जमकर हंगामा किया। महिला ने आत्महत्या करने की धमकी भी…