चमोली /उत्तराखंड : भालू के हमले में गंभीर जख्मी शिक्षक,बाल-बाल बचे।

एंकर—- जंगली हिंसक जानवरों और मानवों के बीच आए दिन संघर्ष आम बात हो गई है। जिसमें मानव को ही हानि उठानी पड़ रही है। शासन-प्रशासन और वन महकमा कभी इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं देते कि वन्य जीव और मानवों के टकराहटों को किस तरह बचाव करने की रणनीति पर काम किए जायें,यही कारण है कि दोनों वर्गों को ही अपनी जानें तक गंवानी पड़ती है। ताज़ा वाकया थराली विकासखंड के सोल पट्टी के डुंग्री गांव का है।सोमवार सुबह करीब सवा सात बजे अपने स्कूल जाते समय एक शिक्षक भीम सिंह को सोल डुंग्री और गोपटारा के जंगल में घात लगाए भालू ने अचानक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।शिक्षक ने बताया कि उन्होंने बड़ी हिम्मत से भालू से संघर्ष करके अपनी जान बचाई है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय डुंग्री में तैनात शिक्षक भीम सिंह को शिक्षकों के टोटे के चलते पास के विद्यालय गोपटारा में एटैच किया गया है।जिस कारण उन्हें रोज डुंग्री गांव से पैदल जंगल के रास्ते अटेच वाले विद्यालय आना जाना पड़ता है। उनके ऊपर हुए भालू के हमले से प्राथमिक शिक्षक संघ विद्यालय प्रशासन से काफी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि यह सरासर विद्यालय प्रशासन की लापरवाही के चलते हुआ है। प्राथमिक शिक्षक संघ अध्यक्ष सुरेश चंद्र कहते हैं कि यदि शिक्षक भीम सिंह अपने ही मूल तैनाती के विद्यालय में रहते तो आज उनपर ऐसा जानलेवा हमला नहीं हुआ होता।

जख्मी शिक्षक को उनके साथी शिक्षक और ग्रामीण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लेकर आए जहां उनका प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। शिक्षक को भालू ने काफी जख्मी किया हुआ है।

और पढ़े  यमुनोत्री धाम: जानकीचट्टी में यात्रियों को बुलाने के लिए खींचतान, मजदूरों में धक्कामुक्की से मची अफरा तफरी
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…