चंपावत / देवीधुरा : केजरीवाल की दूसरी गारंटी योजना के तहत किया गया जनसभा का आयोजन.

उत्तराखंड आम आदमी पार्टी द्वारा लोहाघाट विधानसभा क्षेत्र में देवीधुरा के पवित्र प्रांगण में केजरीवाल की दूसरी गारंटी योजना का लाभ देने हेतु एक जनसभा का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी द्वारा उत्तराखंड में 300 यूनिट बिजली मुफ्त मुहैया कराने की गारंटी दी गई है। इसी क्रम में पार्टी द्वारा अब केजरीवाल की दूसरी गारंटी योजना की शुरुआत कर बेरोजगारों को राहत देने की बात की जा रही है। जिसके तहत बेरोजगारों को अभी पंजीकरण कराना होगा तथा सरकार बनने पर पंजीकृत एक लाख युवाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। वहीं इस संबंध में आम आदमी पार्टी कार्यकारिणी के प्रदेश सदस्य राजेश बिष्ट ने बताया कि हमारी सरकार बनने पर केजरीवाल की दूसरी गारंटी योजना के तहत 18 से 40 वर्ष के युवाओं को सरकारी नौकरी मुहैया कराया जाएगा। उससे पहले बेरोजगारों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा साथ ही नौकरी में 80% आरक्षण उत्तराखंड के युवाओं को दिया जाएगा। वहीं जॉब पोर्टल के माध्यम से भी बेरोजगारों को नौकरी दिया जाएगा तथा रोजगार एवं पलायन मंत्रालय का गठन कर युवाओं को नौकरी के संबंध में जानकारी प्रदान की जाएगी।

और पढ़े  सिरौलीकलां में कांग्रेस का क्लीन स्वीप: राशिदा बनीं नगर पालिकाध्यक्ष, निर्दलीय फरीन को 1773 वोटों से हराया
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…