गये थे कोरोना संदिग्ध मरीज के अंतिम संस्कार में वापस आए तो 10 लोग कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप

कोटद्वार में एकेश्वर ब्लाक के ईडा गांव में एक कोरोना संदिग्ध मरीज के अंतिम संस्कार में शामिल हुए 10 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। स्वास्थ्य और राजस्व विभाग की टीम गांव के लिए रवाना हो गई है। 

सोमवार को सीएमओ के कोरोना वार रूम में एकेश्वर ब्लाक की रिपोर्ट में ईडा गांव के दस लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आते ही स्वास्थ्य विभाग और सतपुुली तहसील में हड़कंप मच गया। सीएमओ कार्यालय से एकेश्वर की प्रभारी चिकित्साधिकारी और सतपुली एसडीएम को ईडा गांव में 10 लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की सूचना दी गई। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर गांव में स्वास्थ्य कर्मियों और राजस्व कर्मियों को भेजा गया। 

मृत व्यक्ति में कोरोना के लक्षण पाए जाने के कारण उसका रैपिड एंटीजन टेस्ट किया गया, जिसमें वह निगेटिव पाया गया था। मृतक के कोरोना संदिग्ध होने के कारण अस्पताल आए लोगों के उसी समय आरटीपीसीआर सैंपल लिए गए थे, शेष लोगों की गांव जाकर सैंपल लिए जाएंगे। उसी दिन गांव के लोग मृतक के अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे।

और पढ़े  केदारनाथ धाम: अस्थायी दुकानें हटाने पर भड़का व्यापारियों का आक्रोश, हेलीपैड पर धरना, बोले-रोजी रोटी पर संकट
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…