खुशखबरी : पूरे भारत में कल से मुफ्त टीकाकरण, अब पंजीयन कराना अनिवार्य नहीं।

Spread the love

भारत के प्रधानमंत्री द्वारा 7 जून को की गई घोषणा के अनुसार 21 जून सोमवार से देशभर में कोरोना रोधी टीकों की खुराकें मुफ्त लगने लगेंगी। टीकाकरण के इस नए चरण में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को निशुल्क खुराक दी जाएगी। इसका पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। एक और अहम बात यह है कि अब कोविन एप पर पहले से पंजीयन कराना अनिवार्य नहीं है

देश में तेजी से टीकाकरण के लिए केंद्र सरकार ने बीते दिनों देशभर में मुफ्त वैक्सीनेशन का फैसला किया था। इसमें सोमवार से देशभर में 18 साल से ज्यादा उम्र के सभी लोगों को टीके लगाए जाएंगे। अब राज्यों को वैक्सीन निर्माताओं से टीके नहीं खरीदना पड़ेंगे। अब केंद्र सरकार टीके खरीदकर राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को निशुल्क देगी। 

बता दें, पूरी दुनिया की नाक में दम करने वाली कोरोना महामारी से निपटने में टीकाकरण ब्रह्मास्त्र के रूप में सामने आया है। विश्वभर में कोविड-19 टीकाकरण का काम जारी है। भारत में करीब 30 लाख लोगों को रोज टीके लगाए जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इसकी गति और तेज होगी।


Spread the love
और पढ़े  दिल्ली-NCR में बदला मौसम, कई इलाकों में बारिश, पश्चिमी विक्षोभ का देश में दिखेगा असर
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *