जनपद चम्पावत उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के पीयूष भट्टाचार्य पंतनगर यूनिवर्सिटी की यूजी परीक्षा में पूरे जनपद के अभी तक के पहले टॉपर बने।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के सीमांत खटीमा के रहने वाले पीयूष भट्टाचार्य पुत्र नारायण भट्टाचार्य ने जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि की यूजी परीक्षा में 600 में से 472 अंको के साथ पूरे जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पीयूष ने इसी साल नोज के पब्लिक स्कूल से इंटर बोर्ड परीक्षा में 98.8% अंक के साथ टॉप किया था। पीयूष के पिता नारायण भट्टाचार्य पेशे से डॉक्टर हैं और पीयूष की माताजी प्रीति भट्टाचार्य मेडिकल संचालित करती हैं। पीयूष का कहना है कि वह भी अपने पिता की तरह डॉक्टर बनकर देश एवं समाज की सेवा करना चाहता है। पीयूष नहीं आपने कामयाबी का श्रेय अपने माता पिता एवं गुरुजनों को दिया है।
वही पीयूष भट्टाचार्य के स्कूल संचालिका सुरेंद्र कौर का कहना है कि टॉपर छात्र पीयूष का सम्मान उत्तराखंड सीएम पुष्कर सिह धामी के हाथों से स्कूल मैनेजमेंट करवाएगा वही स्कूल की और से कहा गया की पीयूष भतत बहुत ही होनहार छात्र रहे है। और स्कूल के सभी परीक्षाओं में प्रथम आता रहा है पढ़ाई के प्रति पीयूष का काफी अच्छा रुझान रहा है पीयूष के अध्यापकों ने पीयूष की सराहना करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि हमारे संस्थान से पढ़ कर आगे बढ़ रहे हैं हम उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।









