कोटद्वार : राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में खेल महाकुंभ का शुभारंभ

राजकीय स्पोर्टस स्टेडियम में तीन दिवसीय विकासखंड स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दुगड्डा रूची कैंत्यूरा, खंड विकास अधिकारी महीधर भट्ट व एडीओ पंचायत ज्योतिष चंदोला ने संयुक्त रूप से किया । जिसमें दुगड्डा ब्लांक के छात्र-छात्राओं की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू हो गई हैं। ब्लांक प्रमुख रूची कैंत्यूरा ने कहा कि खंड स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह की प्रतियोगिता बेहद जरूरी हैं। जानकारी देते हुए क्षेत्रिय युवा कल्याण अधिकारी रोहित ने बताया कि पहले दिन के खेल में 800 मीटर अंडर 21 बालक वर्ग में मोहित नेगी, तालिफ, बंटी व बालिका वर्ग में रूपाली, अंजली, निधि ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । वहीं 1500 मीटर बालक वर्ग में जितेंद्र सिंह, बंटी, तालिफ व बालिका वर्ग में सपना, अंजलि केष्टवाल, निशा ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया । 100 मीटर बालिका वर्ग में प्रियंका ने प्रथम, अमिशा बुडाकोटी ने द्वितीय व रूपाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम में उपक्रिडाधिकारी संदीप डुकलान, व्यायाम शिक्षक विनोद पंत, सुनील रावत, संजय शर्मा, धीरेन्द्र सिंह रावत, संजीव चन्द्रा, प्रदीप रावत, सिद्धार्थ कोटनाला, संजय सैनी, गौरव घिल्डियाल आदि मौजूद रहे .

और पढ़े  एसपी हरबंस सिंह ने संभाला एसपी सिटी हल्द्वानी का कार्यभार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…