केजरीवाल का एलान पंजाब में सिख चेहरे ही बनेगा मुख्यमंत्री , होगा सबका पसंदीदा

Spread the love

आम आदमी पार्टी इस बार सीएम चेहरे के साथ पंजाब विधानसभा चुनाव में उतरेगी। पार्टी का सीएम उम्मीदवार सिख होगा और वह सबको पसंद आएगा। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने अमृतसर में यह एलान किया। केजरीवाल सोमवार को अमृतसर में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप को पार्टी में शामिल करवाने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अमृतसर पहुंचे। केजरीवाल की मौजूदगी में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप भी आज आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब की सियासत में यह बड़ा उलट फेर माना जा रहा है। इस दौरान कुंवर के लिए केजरीवाल ने कहा कि ये भी अफसर थे और मैं भी अफसर था। कुंवर नेता नहीं हैं, इनके मां बाप भी नेता नहीं थे, मैं भी नेता नहीं, हमारी नेताओं की पार्टी नहीं है। हम देश के लिए आए हैं।
केजरीवाल ने कहा कि कुंवर आम आदमी के पुलिस वाले थे, इसलिए पंजाब की जनता इन्हें जानती है। बरगाड़ी कांड में पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए इन्होंने अपनी नौकरी भी छोड़ दी। कांड के दोषी खुलेआम घूम रहे हैं, 2022 में आप की सरकार बनते ही इस कांड को करने वाले मास्टरमाइंड को जेल में डाला जाएगा। केजरीवाल बोले कि पंजाब सरकार में कुर्सी के लिए कुत्ते और बिल्ली की लड़ाई चल रही है। जनता के दुखों से कोई लेना देना नहीं है।

उन्होंने शिअद को भी घेरा। भाजपा पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में एक ऐसी पार्टी है जिनके लोगों को पंजाब के लोग घर में नहीं घुसने देते। अब पंजाब के लोग बदलाव चाहते हैं, जल्द ही बदलाव दिखेगा। आप में शामिल हुए पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि पंजाब में अब क्रांति आएगी, जो पूरा हिंदुस्तान देखेगा।

और पढ़े  Elections: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल के मुख्य सचिव और गृह सचिव हटे, जानें किसे दी गई जिम्मेदारी

Spread the love
  • Related Posts

    इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

    Spread the love

    Spread the loveईरान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना…


    Spread the love

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *