कानपुर देहात : दरोगा ने महिलाओं को पटक पटक कर मारा, वीडियो व फोटो वायरल होने से मचा हड़कंप

Spread the love

यूपी के कानपुर देहात में शनिवार को दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है. जहां खाकी ने महिलाओं की मर्यादा की सारी सीमाएं तार- तार कर दी है. अभी लखीमपुर की घटना को चंद रोज भी नहीं हुए कि यूपी पुलिस (UP Police) ने फिर अपना आपा खो दिया है. मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने के दुर्गदासपुर गांव का है. जहां भोगनीपुर कोतवाली के पुखरायां चौकी इंचार्ज महेंद्र पटेल और चौकी के चार सिपाहियों ने एक परिवार पर कहर ढहा दिया.
बिना महिला कांस्टेबल के पीड़ित के घर दबिश देने पहुचे चौकी इंचार्ज ने पूरे परिवार की महिलाओं को गांव में रहने वाले इंद्रजीत की पत्नी श्यामा देवी को सड़क पर गिराकर मारा. वहीं पीड़िता के सीने पर चढ़ गये. जब अपनी सास को बचाने आयी बहू आरती को भी चौकी इंचार्ज ने नहीं छोड़ा और उसको गिरा कर सीने पर चढ़ गये.

जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा है. आरोप है कि चौकी इंचार्ज महेंद्र पटेल ने शिवम को भी गिराकर पूरे गांव के सामने मारते हुये थाने ले गये. जबकि पीड़ित पक्ष के विरूद्ध कोई एनसीआर तक दर्ज नहीं है. अब देखना है कि महिलाओं के सम्मान में हमेशा आवाज बुलंद करने वाली यूपी पुलिस इस बेलगाम दरोगा पर कब कार्रवाई करती हैं.
मामला सामने आने के बाद कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस दबिश देने गई थी. वहां विवाद हुआ जिसके बाद एक महिला और चौकीदार का फोटो और वीडियो वायरल हुआ है. महिला का आरोप है कि उसके घर वालों को जबरदस्ती पकड़ कर ले जा रहे थे. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

और पढ़े  जिंदा जल गए पत्नी और बेटे, पिता को राख में खोजती रही पुलिस, 11 घंटे बाद आग पर पाया काबू

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या में राष्ट्रपति: राष्ट्रपति मुर्मू ने पात्र को माथे से लगाया, मंदिर प्रांगण शुभ मंत्रों से गूंजा

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर पहुंची हैं। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। इस दौरान पुजारियों ने मंत्रोच्चारण…


    Spread the love

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा: दुनिया का इकलौता ‘राम यंत्र’, जानें खासियत…

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *