कांपी धरती : चीन में भूकंप के तेज झटके, 6.1 की थी तीव्रता

चीन के दाली शहर से 28 किलो मीटर उत्तरपूर्व में शुक्रवार की शाम 7.18 बजे भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई है। यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने इस बात की जानकारी दी। जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं आई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। वहीं चीनी भूकंप नेटवर्क केंद्र ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म वीबो पर एक पोस्ट करते हुए लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि सभी इमारतों से बाहर आ जाएं।  बता दें कि इससे दो दिन पहले ही पड़ोसी देश नेपाल में भी भूकंप के तेज झटके आए थे। वहां रात 11 बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसकी तीव्रता 4.4 मापी गई थी।

और पढ़े  PM मोदी का तमिलनाडु दौरा: राज्य को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री?
  • Related Posts

    अमेरिकी स्कूल में गोलीबारी से चार की मौत,मारा गया हमलावर

    अमेरिका के ओरेगन राज्य के बेंड शहर में गुरुवार को सिल्वर रेल एलीमेंट्री स्कूल में गोलीबारी हुई। सीबीएस न्यूज ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों के कई सूत्रों के हवाले से बताया…

    खुलासा: चीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की तैयारी में हूती विद्रोही, निशाने पर सऊदी-इस्राइल?

    यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोही अपने हथियारों की क्षमता बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, समूह चीन से मिले कुछ खास पुर्जों की मदद…