एसएसपी ने किया कोतवाली लालकुआं का वार्षिक निरीक्षण, और दिए स्मार्ट पुलिसिंग के साथ कार्य करने के निर्देश।

श्री पंकज भट्ट, श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा आज दिनांक *07-03-2022* को *कोतवाली लालकुआं का वार्षिक निरीक्षण किया गया।* निरीक्षण से पूर्व थाने की सशस्त्र, सुसज्जित गार्द द्वारा महोदय को सलामी दी गई।
कोतवाली के वार्षिक निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम *आगंतुक/महिला हेल्प डेस्क* का निरीक्षण कर थाने को प्राप्त विभिन्न प्रार्थना पत्रों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण एवं महिला संबंधी शिकायतों का त्वरित निराकरण के भी निर्देश दिए गए तत्पश्चात थाना कार्यालय मे रखे महत्वपूर्ण रजिस्टरो का अवलोकन एवं सीसीटीनस के ऑनलाइन कार्यों (जी.डी., एफ.आई.आर., चार्जशीट, अंतिम रिपोर्ट, सत्यापन) इत्यादि की अध्यवधिक स्थिति जांची गई थाने के शस्त्रागार में रखे शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कर जीपी लिस्ट से मिलान किया गया इसके अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों से *विभिन्न शस्त्रों की हैंडलिंग एवं उनकी मारक क्षमता* के बारे में भी पूछा गया।
थाने के भोजनालय के निरीक्षण में पुलिस कर्मचारियों को उनकी इच्छानुसार पौष्टिक भोजन प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया। थाने में बनी स्मार्ट बैरको एवं फैमिली क्वार्टर के निरीक्षण में साफ सफाई का ले आऊट बहुत अच्छा पाया गया। जिसे भविष्य में भी बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया। समस्त अधिकारी/ कर्मचारियों के सम्मेलन के दौरान उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उनका त्वरित निस्तारण किया गया साथ ही सभी जवानों को ड्यूटी के दौरान *निष्पक्ष एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए स्मार्ट पुलिसिंग के साथ अपराध नियंत्रण पर अंकुश* लगाने हेतु बताया किया गया।
निरीक्षण के दौरान श्री शांतनु पाराशर, क्षेत्राधिकारी लालकुआं, श्री संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं, श्री दान सिंह मेहता (वाचक एसएसपी नैनीताल), श्री बलवंत सिंह कंबोज, व.उ.नि. कोतवाली लालकुआं के अतिरिक्त थाने के अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

और पढ़े  बदरीनाथ हेलिकॉप्टर हादसा: डीजीसीए और एएआईबी की टीम करेगी दुर्घटना की जांच, आज पहुंचेंगे विशेषज्ञ
  • Related Posts

    देहरादून – हरक का भट्ट पर पलटवार: बोले- नंदप्रयाग घाट में लोगों ने क्यों पीटा था?, मैंने मुंह खोला तो पूरे चिट्ठे खोलूंगा

    कांग्रेस चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने फिर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट पर पलटवार करते हुए सवाल किया कि बदरीनाथ विधानसभा सीट से…

    देहरादून- 39 वें राष्ट्रीय खेल: मेघालय में खेलों की उत्तराखंड में तैयारियां शुरू, अधिकारियों की संघों के साथ होगी बैठक

    मेघालय में अगले साल प्रस्तावित 39 वें राष्ट्रीय खेलों की उत्तराखंड में आज से तैयारियां शुरू हो जाएंगी। खेल विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इसे लेकर आज महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स…