उत्तर प्रदेश : लखनऊ 24 घंटे में संक्रमण के 25,858 नए मामले मिले::::

कोरोना वायरस से 24 घंटे में 352 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हुई है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के 25,858 नए मामले आए हैं, जबकि 38,683 लोग संक्रमण से ठीक हुए हैं। लखनऊ में 2407 नए केस मिले हैं। अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि सोमवार को दो लाख आठ हजार 558 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए। इनमें से एक लाख 18 हजार से अधिक आरटीपीसीआर के जरिए जांच की गई। अब तक प्रदेश में कुल चार करोड़ 18 लाख 223 जांचें की जा चुकी हैं
5079 मरीज हुए स्वस्थ
कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को 5079 मरीजों ने वायरस को हराने में कामयाबी हासिल की। यह पहली बार है जबकि संक्रमितों से करीब दो गुना ज्यादा मरीजों ने वायरस को मात दी है। सक्रिय मरीजों की संख्या अब 33,689 हो गई है।

और पढ़े  मुरादाबाद में भीषण हादसा: रोडवेज बस और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मां-बेटे समेत चार की मौत, 11 से अधिक जख्मी
  • Related Posts

    UP: 114 सेक्टरों के साथ बसेगा न्यू नोएडा, 71 में उद्योग, 19 में बसेंगे घर, सेक्टरवार खाका तैयार

    दादरी से खुर्जा के बीच 80 गांवों की जमीन पर विकसित होने वाले दादरी-नोएडा-गाजियाबाद इनवेस्टमेंट रीजन (न्यू नोएडा) का सेक्टरवार खाका तैयार हो गया है। मास्टरप्लान 2024 के अनुसार नोएडा…

    UP: 181 सीटों के दावे से 125 तक आई कांग्रेस, राहुल-अखिलेश मिलकर लेंगे अंतिम फैसला, मसूद फिर हमलावर

    सपा के साथ सीट बंटवारे पर जारी खींचतान के बीच दिल्ली में कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व की अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस 125 सीटों से कम पर समझौता…