उत्तराखंड : रामनगर – रोडवेज बसे बनी आग का गोला स्टैंड में खड़ी बसों में अचानक आग लग गई. हादसे में रोडवेज की तीन बसें जली!

रामनगर रोडवेज बस स्टेशन में परिवहन बसों में आग लगी देख रोडवेज कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने आनन-फानन में घटना की जानकारी दमकल विभाग को दी। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं घटना बीते रात 2 बजे की है। रामनगर कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि रात 2 बजे सूचना मिली थी कि रोडवेज बसों में आग लगी है. सूचना पर उन्होंने फायर ब्रिगेड को सूचना देने के साथ ही मौके पर पहुंचे. जहां रोडवेज की तीन बसों में आग लगी थी. दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. वहीं मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. मामले में व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है. उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया में ऐसा प्रतीक हो रहा है कि किसी ने वहां बीड़ी पी हो, जिसकी वजह से आग लगी.
ए आर एम मोहन राम ने बताया कि तीन बसों में आग लगी है ये तीनो बस की लीलामी की प्रक्रिया जारी थी ये बसे परिवहन सचालन में नही थी।
वी ओ – वही पुलिस कोतवाल अबुल कलाम ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों जो नशे के अद्वि थे सम्भत्व इनके द्वारा बीड़ी पीकर गाडियो के आस पास बेक दी गयी होगी। जिसकी वजह से हादसा हुआ है जिसमें से एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है रोडवेज अधिकारीयो की तरफ से तहरीर भी दे दी गयी है। सम्बंधित व्यक्तियो पर कार्यवाही की जा रही है

और पढ़े  देहरादून: किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस ने सरगना समेत छह को पकड़ा, नाबालिग रेस्क्यू
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…