उत्तराखंड : राज्य में घट रही है ठीक होने वालों की संख्या, आज सामने आए कोरोना के 16 नए संक्रमित

Spread the love

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या भी बढ़कर 335 पहुंच गई है। जबकि शनिवार को प्रदेश में 326 सक्रिय मामले थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, रविवार को 16093 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। सात जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा और रुद्रप्रयाग में एक-एक, देहरादून में तीन, नैनीताल में सात, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर में दो-दो समंक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342910 हो गई है। इनमें से 329143 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7380 लोगों की जान जा चुकी है।


Spread the love
और पढ़े   देहरादून- धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री, विधायक खजान दास दूसरी बार बने मंत्री,ये है पहचान
  • Related Posts

    10th Result: आज राजस्थान बोर्ड जारी करेगा परीक्षा परिणाम,देखें अपना रिजल्ट

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) आज कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने जा रहा है। बोर्ड द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, 10वीं के नतीजे आज…


    Spread the love

    चमोली- आंचल के सिर सजा फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड 2026 का ताज

    Spread the love

    Spread the loveचमोली जिले के किरुली गांव निवासी आंचल फरस्वाण फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड चुनी गई हैं। वह मुंबई में होने वाले फेमिना मिस इंडिया में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *