उत्तराखंड : राज्य में आज कोरोना के 12 नए मामले मिले, 34 लोग ठिक होकर लौटे घर ।

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 12 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 34 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या 349 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 19534 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि छह जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, पौड़ी, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। उधर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल और रुद्रप्रयाग में एक-एक व देहरादून में चार और पिथौरागढ़ में तीन संक्रमित मरीज मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343151 हो गई है। इनमें से 329361 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7389 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  हल्द्वानी: परिवार के साथ घूमने निकले यूट्यूबर सौरभ जोशी से गाली-गलौज, अज्ञात कार चालक ने की अभद्रता
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…