उत्तराखंड : राज्य की धामी सरकार ने लिया फैसला इस साल भी लगी कावड़ यात्रा पर रोक।

कावड़ यात्रा को स्थगित कर दिया है। हालांकि, वैश्विक महामारी को संक्रमण की वजह से पिछले साल की कावड़ यात्रा संचालित नहीं हो पाई थी। लेकिन इस साल पुराना संक्रमण के संभावित तीसरी लहर को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। जिसके तहत इस साल भी कावड़ यात्रा संचालित नहीं की जाएगी। आपको बता दें कि हरिद्वार के व्यापारी लंबे समय से कावड़ यात्रा संचालित करने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि पिछले साल भी कावड़ यात्रा संचालित ना होने और वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के चलते लागू कर्फ्यू की वजह से काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
जिसके चलते वह सरकार से मांग कर रहे थे की कावड़ यात्रा संचालित की जाए जिससे उनको थोड़ी राहत मिल सके। यही नहीं पिछले महीने तत्कालिक मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कावड़ यात्रा को स्थगित कर दिया था। लेकिन राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री की कमान संभाली पुष्कर सिंह धामी ने शुरुआती दिनों में कावड़ यात्रा संचालित करने पर जोर दिया था। और उस दौरान मुख्यमंत्री ने तर्क दिया था कि अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बातचीत करने के बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।

और पढ़े  करवा चौथ 2026- करवा चौथ पर भद्रा कब से कब तक रहेगी? जानें समय..
  • Related Posts

    बदरीनाथ धाम: कपाट बंद होने से पहले उत्साह, श्रद्धालुओं की संख्या 22 लाख के पार, रोज पहुंच रहे 10 हजार से अधिक

    बदरीनाथ धाम की यात्रा अंतिम चरण में चल रही है। लेकिन तीर्थ यात्रियों का उत्साह बढ़ता जा रहा है। धाम में हर दिन 10 हजार से अधिक यात्री दर्शन के…

    देहरादून: मुख्यमंत्री ने देवभूमि परिवार पोर्टल का किया शुभारंभ, विकसित उत्तराखंड विजन-2047 का विमोचन

    मुख्यमंत्री धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘देवभूमि परिवार पोर्टल’ का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘विकसित उत्तराखंड विजन-2047’ का विमोचन भी किया।…