उत्तराखंड : राज्यपाल गुरमीत सिंह ने दिलाई बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ, कुछ देर बाद में नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण होगा शुरू।।

Spread the love

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को प्रोटेम स्पीकर के रूप में शपथ दिलाई। इस अवसर पर कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डॉ एस एस संधू, प्रमुख सचिव  आनंद वर्धन, राज्यपाल के सचिव डॉ.रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित थे। इसके बाद अब पांचवीं विधानसभा में नवनिर्वाचित सभी विधायक को विधानसभा भवन में प्रोटेम स्पीकर शपथ दिलाएंगे।विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और निर्दलीय दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। शपथ ग्रहण करने के बाद सदस्यों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष को चुना जाएगा। विधानसभा के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ लेने के बाद आज शाम को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक होगी।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- 4 साल के लंबे इंतजार के बाद मंत्रिमंडल विस्तार, 2027 की रणनीति साफ, CM धामी ही चेहरा
  • Related Posts

    हरिद्वार- रफ्तार पकड़ेंगे हरिद्वार में कुंभ मेले के निर्माण कार्य, CM ने दी 50.27 करोड़ की मंजूरी

    Spread the love

    Spread the love   हरिद्वार कुंभ मेला में होने वाले निर्माण कार्याें के लिए 50.27 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई। पहली किश्त के रूप में 20.11 करोड़। इसके अलावा…


    Spread the love

    कोटद्वार- आमपड़ाव क्षेत्र में डीजे बजाने से रोकने पर बवाल, 2 भाइयों ने पुलिस टीम पर किया हमला

    Spread the love

    Spread the love   कोटद्वार के आमपड़ाव क्षेत्र में देर रात डीजे बजाने से रोकने पर बवाल हो गया। दो भाइयों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। वहीं, पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *