उत्तराखंड : रक्षा मंत्री राजनाथ 1 अक्तूबर को आएंगे पौड़ी, “वीर चंद्र सिंह” गढ़वाली की प्रतिमा का करेंगे अनावरण ।

पेशावर कांड के नायक और स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की पुण्यतिथि पर एक अक्तूबर को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पौड़ी जिले में स्थित पीठसैंण आएंगे। केंद्रीय रक्षा मंत्री वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के पैतृक गांव में उनकी स्मृति में प्रतिमा का अनावरण और स्मारक का लोकार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके अलावा सहकारिता विभाग से संचालित दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत पांच लाख तक के ब्याज मुक्त ऋण के चेक महिला स्वयं समूहों को वितरित करने के साथ घसियारी कल्याण योजना का शुभारंभ कर महिलाओं को घसियारी किट भी देंगे।
केंद्रीय रक्षा मंत्री के दौरे की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि घसियारी योजना के तहत क्षेत्र की 25 हजार ग्रामीण महिलाओं को घसियारी किट वितरित की जाएंगी। इसमें दो कुदाल, दो दारांती, रस्सी, एक टिफिन बॉक्स, पानी की बोतल और एक किट बैग शामिल है।
ग्रामीण महिलाएं अपनी आवश्यकतानुसार इनका इस्तेमाल कर सकेंगी। इसके अलावा सहकारिता विभाग के अंतर्गत दीनदयाल उपाध्याय योजना के तहत रक्षामंत्री महिला समूहों को पांच लाख रुपये तक के ब्याज मुक्त ऋण के चेक वितरित करेंगे। ताकि महिलाएं स्थानीय स्तर पर अपने स्वरोजगार को गति दे सकें। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, गढ़वाल सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी शामिल होंगे।
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान सेवा समिति की ओर से पेशावर कांड के नायक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की 42वीं पुण्य तिथि के मौके पर फिट इंडिया मूवमेंट और नशा मुक्त उत्तराखंड, संस्कार युक्त उत्तराखंड के तहत 01 अक्तूबर को गढ़वाल मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
यहां आयोजित प्रेस वार्ता में संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने बताया कि गढ़वाल मैराथन दौड़ तीन वर्गों में होगी। पहले वर्ग में विभिन्न विद्यालयों के बालक-बालिका वर्ग की 7 किमी. दौड़ होगी, जिसमें 18 वर्ष तक के बालक/बालिका प्रतिभाग कर सकेंगे। दूसरे वर्ग में गढ़वाल मंडल स्तर पर ओपन बालिका वर्ग की 14 किमी. मैराथन दौड़ होगी।

और पढ़े  कोटद्वार: मस्जिद तोड़ने की पोस्ट पर विवाद, मोहम्मद दीपक ने व्यापारी से की हाथापाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

तीसरे वर्ग में ओपन बालक वर्ग की 21 किमी. मैराथन दौड़ होगी। कहा कि सभी वर्गों की मैराथन दौड़ के लिए रूट तय कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में 2 हजार से अधिक युवाओं के प्रतिभाग करने की संभावना है। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता अनूप बिष्ट, प्रथम एशियन मेडलिस्ट प्रीतम बिष्ट, स्पोर्ट्स ऑफिसर गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन व जिला युवा क्रीड़ा समन्वयक माध्यमिक शिक्षा योगंबर सिंह नेगी आदि मौजूद रहेंगे।

  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…