उत्तराखंड बागेश्वर में भी कोरोना ने फिर तोड़ा रिकार्ड, आज आए 76 मामले

उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में आज कोरोना संक्रमितों के आंकड़े ने पिछले दिनों का रिकार्ड तोड़ दिया। आज यहां कोरोना पाॅजिटिव केसोें की संख्या 76 मीनिंग है। जिले में एक्टिव केसों की संख्या अब 267 हो गई है?। मुख्य चिकित्साधिकारी बागेश्वर डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि आज जनपद से 76 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है और अस्पताल से दो मरीज डिस्चार्ज हुए है। उन्होंने बताया कि आज कोरोना की जांच के लिए कुल 390 सैंपल भेजे गये । अब जिले में कोरोना संक्रमितों के एक्टिव केस 267 हैं। इनमें से 73 का कोविड अस्पताल में उपचार चल रहा है शेष 194 घर में आइसोलेट किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अब तक जिले से कुल 68,497 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं, जिनमें से अभी तक जनपद में कोरोना के 1742 पॉजिटिव केस आ चुके हैं। इनमें से 1458 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।

और पढ़े  श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़
  • Related Posts

    हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

    चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम…

    बागेश्वर में दोहरा हत्याकांड: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

    बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के नरगवाड़ी गांव में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर…