उत्तराखंड : प्रदेश मे शिक्षकों को स्कूल बुलाने पर लगी रोक मुख्यमंत्री ने किया आदेश जारी!

स्कूल बंदी के दौरान शिक्षकों को भी स्कूल बुलाने पर रोक लगा दी। सरकार ने साफ किया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए स्कूलों को बंद किया गया है। ऐसे में शिक्षकों को स्कूल बुलाने से संक्रमण फैलने का खतरा है। शिक्षक अपने घरों से ही अपनी कक्षा-विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखेंगे। शिक्षा सचिव आर.मीनाक्षीसुंदरम ने रविवार को शिक्षा विभाग से जुड़े तीन अहम आदेश किए। उन्होंने बताया कि सरकार ने कोरोना संक्रमण की वजह से 20 अप्रैल से स्कूलों को बंद कर दिया है। इसके बावजूद कई स्कूलों में शिक्षकों को स्कूल आकर ऑनलाइन पढ़ाई कराने का दबाव बनाया जा रहा है। इससे संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन का उल्लंघन होने की पूरी संभावना है। शिक्षक ऑनलाइन पढ़ाई को घर से ही जारी रखेंगे।

और पढ़े  भराड़ीसैंण विस सत्र: CM धामी बोले-जनविश्वास पर खरा उतरते रहेंगे, बजट ही नहीं हर क्षेत्र में हुई तरक्की
  • Related Posts

    हेलिकॉप्टर हादसा : आज घटनास्थल पर पहुंचेगी एएआईबी और डीजीसीए टीम, दुर्गम पहाड़ियों में साक्ष्य जुटाना जटिल

    चमोली जिले के ज्योर्तिमठ क्षेत्र के चांई गांव और लामबगड़ के बीच पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हेलिकॉप्टर की जांच के लिए विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) व डीजीसीए की टीम…

    बागेश्वर में दोहरा हत्याकांड: भतीजे ने चाचा-चाची को लोहे की रॉड से पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी फरार

    बैजनाथ कोतवाली क्षेत्र के नरगवाड़ी गांव में सोमवार सुबह दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई। यहां एक युवक ने अपने चाचा और चाची पर लोहे की रॉड से हमला कर…