उत्तराखंड : प्रदेश में आज 16 नए कोरोना संक्रमित, 1 की मौत ..

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 16 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक मरीज की मौत हुई है। जबकि 29 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 331 पहुंच गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार,  बुधवार को 19092 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। छह जिलों अल्मोड़ा, चमोली, हरिद्वार, पौड़ी, पिथौरागढ़ और टिहरी में एक भी संक्रमित नहीं मिला है। वहीं, बागेश्वर में छह, देहरादून में पांच, चंपावत, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 342668 हो गई है। इनमें से 328914 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7374 लोगों की जान जा चुकी है।

और पढ़े  उत्तराखंड: कैमरे चूके, सर्वर अटका, बिजली ने भी दिया झटका, बाहरी वाहनों से ग्रीन सेस वसूली का सिस्टम बेहाल
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…