उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना का भारी उछाल, आज मिले 4482 नए केस,6 मरिजो की मौत ।।

उत्तराखंड में सोमवार को 4482 नए मामले सामने आए हैं। वहीं छह लोगों की मौत भी हुई है। पिछले 24 घंटे में 1865 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन्हें मिलाकर 341797 मरीजों ने संक्रमण को मात दी है। वर्तमान में 20620 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश की रिकवरी दर 90.49 प्रतिशत और सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण दर 13.50 प्रतिशत पहुंच गई है।
देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 1687 संक्रमित मिले हैं। नैनीताल में 644, हरिद्वार में 582, ऊधमसिंह नगर में 398, चंपावत में 104, पौड़ी में 270, अल्मोड़ा में 207, टिहरी में 157, पिथौरागढ़ में 30, बागेश्वर में 81, चमोली में 202, रुद्रप्रयाग में 75 और उत्तरकाशी जिले में 45 संक्रमित मिले हैं।

और पढ़े  देहरादून- करवा चौथ 2026: चांद के दीदार से लेकर व्रत खोलने तक, CM और पत्नी गीता धामी की दिखी खास झलक
  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…