उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 20 नए केस, 28 मरीज की हुई घर वापसी

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 28 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 319 पहुंच गई है। जबकि गुरुवार को प्रदेश में 331 सक्रिय मामले थे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को 19063 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। अल्मोड़ा और चंपावत में तीन-तीन, बागेश्वर और नैनीताल में दो-दो, चमोली और हरिद्वार में चार-चार, देहरादून और उत्तरकाशी में एक-एक संक्रमित मरीज मिला है। 

प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343187 हो गई है। इनमें से 329415 लोग ठीक हो चुके हैं।

और पढ़े  देहरादून: मंच पर अपने गुरुजनों को देख CM धामी ने छुए पैर, भावुक शिक्षकों ने भी साझा कीं यादें
  • Related Posts

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…

    उत्तराखंड: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की केदारनाथ यात्रा स्थगित, 1 और 2 नवंबर को प्रस्तावित था दौरा

    राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की आज केदारनाथ यात्रा स्थगित हो गई है। राष्ट्रपति के निजी सचिव मृत्युंजय शर्मा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि एक और दो…