उत्तराखंड / देहरादून : राज्य पहुंचा कोविड टीकाकरण लक्ष्य के करीब – मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कोविड टीकाकरण में राज्य लक्ष्य के करीब पहुंच गया है। नवंबर तक शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा। प्रदेश में 95 प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है।
शनिवार को जीटीसी हेलीपैड पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने पहले प्रदेश में कोविड वैक्सीन की कमी थी, लेकिन सरकार के आग्रह पर अगस्त से राज्य को केंद्र से पर्याप्त मात्रा में कोविड टीके मिल रहे हैं।

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग के साथ ही अन्य विभाग के कर्मचारी जो टीकाकरण कार्य में लगे हैं। उनकी मेहनत और लगन से राज्य वैक्सीनेशन के लक्ष्य के करीब पहुंचा है। सरकार का प्रयास है कि नवंबर माह तक शत प्रतिशत लक्ष्य को हासिल कर लेंगे। 

प्रदेश के कई जिलों में 100 प्रतिशत वैक्सीनेशन कर दिया गया है। राज्य में तेजी से वैक्सीनेशन चल रहा है। प्रधानमंत्री के देश में नई कार्य संस्कृति व नए कार्य व्यवहार की बदौलत लोगों में नई ऊर्जा के साथ कार्य करने की भावना जागृत हुई है। इसी भावना को और अधिक बढ़ावा देने का सरकार का प्रयास है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के वन्यजीव अभ्यारण्यों में 18 साल तक के लोगों को निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था से देश के 45 करोड़ युवाओं को पर्यटन से जोड़ने में मदद मिलेगी। वहीं, मुख्यमंत्री स्वस्थ युवा स्वस्थ उत्तराखंड योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में ओपन जिम खुलने से युवाओं की शारीरिक दक्षता बढ़ने से सेना भर्ती में आसानी होगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ विधानसभा में कहां दिखे विकास कार्य? दो विधायकों ने जमकर खर्ची निधि, काम अभी भी अधूरे
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…