उत्तराखंड/चमोली : 4 साल पूरे होने पर बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक ने की प्रेस वार्ता।दिया विकास कार्यों का ब्यौरा।

बदरीनाथ विधान सभा के विधायक महेंद्र भट्ट ने अपने साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में हुए कार्यों का ब्यौरा देते हुए कहा कि उनकी विधान सभा में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क जैसी मूलभूत आवश्यकताओं पर विशेष फोकस कर जनता को काफी हद तक राहत दिलाई गई है। साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के इस संक्रमण के दौर में उद्यमी सबसे अधिक प्रभावित हुए है। सरकार ने उन्हें भी राहत देने का कार्य किया है।

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि कोरोना के कारण चारधाम यात्रा जो दो माह से बंद पड़ी है। उसे भी चरणबद्ध तरीके से शुरू किये जाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही यात्रा अपने स्वरूप में दिखायी देगी। उन्होंने कहा कि उनकी विधान सभा क्षेत्र आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हुई है। छह माह के भीतर आपदा से प्रभावित 38 से अधिक गांवों को विस्थापित कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है। जिसके लिए भी अभी से तैयारी की जा रही है। जोशीमठ और पोखरी विकास खंडों में आक्सीजन प्लांट स्थापित किये जा रहे है।

जिले में बाल रोग विशेषज्ञों की तैनाती हो इसका भी प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी विधान सभा में ऐसे क्षेत्रों को सड़क मार्ग से जोड़ा गया है जहां आजादी से लेकर अबतक सड़क नहीं पहुंची थी। सभी महाविद्यालयों को वाईफाई से जोड़ा जा चुका है। इंटर व प्राथमिक विद्यालयों में पानी व बिजली के कनैक्शन लगाये जा चुके है। सभी प्राथमिक चिकित्सालयों में डाक्टर व एएनएम की तैनाती की जा चुकी है। 13 इंटर कालेजों में एनसीसी की कंपनी खोली गई है।

और पढ़े  ऋषिकेश- एम्स ऋषिकेश नौकरी फर्जीवाड़ा: परिसर से चल रहा था फर्जी नियुक्ति का खेल,आउटसोर्स एजेंसी मैनेजर जांच के घेरे में

विधान सभा के 95 फीसदी गांवों को संचार सेवा से जोड़ा जा चुका है जो गांव छूट गये है जल्द ही वहां पर भी संचार सेवा शुरू किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष भी चल रहा है। इस बीच जो कार्य अधूरे रह गये हैं, उन्हें पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि राज्य मुख्यमंत्री जो कि यहां से सांसद हैं और उनके लिए उप चुनाव के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से बद्रीनाथ विधानसभा से चुनाव लडंने का आग्रह किया है।कहा कि किसी भी विधानसभा से मुख्यमंत्री का होना सौभाग्य की बात है और वे चाहते हैं कि उनकी विधानसभा का और अधिक विकास के लिए मुख्यमंत्री यहां से चुनाव लडें।बताते चलें कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत को मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद तीरथसिंह रावत को राज्य की कमान सौंपी गई है।वर्तमान में राज्य के मुख्यमंत्री को अभी विधायक के तौर पर चुनाव के मैदान में उतरना है।अभी वे गढवाल से लोकसभा सदस्य भी हैं।

प्रेसवार्ता में भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र रावत, नगराध्यक्ष विनोद कनवासी, महावीर रावत आदि मौजूद थे।

  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…