उत्तराखंड/चमोली : हर गांव को सड़क से जोड़ने के वादे फेल,आश्वासन के बाद भी नहीं बन पाई सड़क,गैरसैंण-सेरा- तेवाखर्क गांवों के ग्रामीण आज भी सड़क सुविधा से बचित।

आज आजादी के 73 वर्ष बीत जाने के बाद भी पहाड़वासियों को बीमार लोगों, गर्भवती महिलाओं को अस्पताल उपचार के लिए अपने कंधों पर डंडी कंडी के सहारे ले जाना पड़ रहा है। पहाड़ की अलग राजधानी मिल जाने के बाद भी पहाड़वासियों को आज भी तमाम दुश्वारियों से जूझना पड़ रहा है।

बताते चलें कि गैरसैंण प्रखंड का तेवाखर्क ग्रामवासी पिछले 2 सालों से लगातार सड़क के लिए आंदोलन कर रहे हैं लेकिन अभी तक उस आंदोलन का कोई भी नतीजा नहीं निकला है।हर बार ग्रामवासियों को आश्वासन दिला के बात को टाल दिया जाता है।

और यह आज की तस्वीर है जिसमें तेवाखर्क गांव के ग्रामीणों को बीमार व्यक्ति को अपने कंधों के सहारे ही गांव से अस्पताल और अस्पताल से गांव तक पहुंचाना पड़ रहा है।

सरकार की बेरुखी ग्रामीणों पर भारी पड रही है।
चाहें वो बीमार व्यक्ति को अस्पताल तक पहुंचना हो या गर्भवती महिला को,इसी तरीके से डंडी कंडी के सहारे ही उन्हें ले जाना पड़ता है। तेवाखर्क के ग्रामीणों का कहना है कि सरकार किसी प्रकार से हमारी सुध नहीं ले रही है।

जबकि ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण से मात्र 18 किलोमीटर की दूरी पर बसा है ग्राम सेरा तेवाखर्क गांव का इलाका।

2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री द्वारा गाँव को सड़क मार्ग से जोडने की घोषणा की गई थी जो कि अभी तक सिर्फ कागजों में सिमट कर रह गई है।सरकार व जनप्रतिनिधियों की कोरी घोषणाओं से अत्यधिक नाराज है ग्रामीण।

चमोली में ऐसे कई दुर्गम इलाके हैं जहाँ विकास के नाम पर लोग आज तक उत्तराखण्ड में चल रही सरकारों की जुम्लेबाजी ।

और पढ़े  वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ: CM ने 18 लोगों को किया सम्मानित, अदम्य साहस दिखाने वालों को मिलेंगे 51 हजार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…