उत्तराखंड चमोली : ..सात समुंदर पार रहकर मनीष ने की गांववासियों की मदद

कोरोना महामारी पूरे विश्व के साथ साथ भारत में भी देश के अंतिम गावों में अपने पैर पसार चुका है।ऐसे में सभी को अपनों की चिंता सताने लगी है।जहां इस महामारी से पूरा विश्व जूंझ रहा है और हर कोई अपनों की मदद के लिए हाथ बंटा रहे हैंं।तो वही नारायणबगड़ विकास खंड के डुंग्री-पैतोली निवासी मनीष भंडारी ने भी अपनों की फिक्र करते हुए विदेश में रहते हुए अपने गांव के लिए सैनिटाइजर, मास्क आदि भजे हैंं।जिंहें उनके पिता महावीर सिंह भंडारी और उनके सहयोगी ग्राम पंचायत में घर घर जाकर लोगों को बांट रहे है।

बताते चलें कि अभी डुंग्री ग्राम पंचायत में 50 से अधिक लोग कोरोना संक्रमित है।इसी तरह पैतोली में भी कुछ लोग कोरोना संक्रमित है जिंहें प्रशासन ने होम आइसोलेशन में रखा हुआ है तथा डुंग्री गांव को कंटेनमेंट जोन बनाकर सील किया हुआ है।
मनीष भंडारी के पिता एक ग्राम प्रहरी के रूप में काम करते हैंं।और मनीष दक्षिण कोरिया में होटल में नौकरी करते हैं।उनके इस जज्बे को गांव वासी खूब सराह रहे हैं।

मनीष ने दक्षिण कोरिया से दूरभाष पर कहा कि अगर उनके गांव में कोरोना का संकट अधिक गहराता है और लोगों को किसी भी तरह की मदद करने की जरुरत होती है तो वे इसके लिए भी तैयार रहेंगे।कहा कि वे जिन अपने गांववासियों के बीच पले बढे हैंं इस.संकट की घडी में उन लोगों की बहुत याद आ रही है।वहीं उनके पिता महावीर सिंह भंडारी ने कहा कि उंहें अपने लाडले पर गर्व है जिसने अपने गांववासियों की मदद के लिए दूर समुंदर पार से मदद करने के लिए उनको फोन कर कहा कि पिताजी में देहरादून से गांव के लिए सैनिटाइजर, मास्क आदि भिजवा रहा हूँ और आप गांववासियों को घर घर जाकर जरूर बांट दीजिएगा।

और पढ़े  मसूरी- बारिश का कहर: तीन जगह भूस्खलन, पहाड़ दरकने से घरों को खतरा, 14 लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

सचमुच में आज ऐसे कोरोना काल के संकट के दौर में सरकार पर ही निर्भर रहना कहीं से भी ठीक नहीं।हर किसी को इसी तरह समाज की मदद करने की आवश्यकता है।इस समय हमें सरकारों पर दोषारोपण करने से बचना चाहिए और अपनी नैतिक जिम्मदारियों को भी निभाकर देश का सहयोग करना चाहिए।

  • Related Posts

    पौड़ी- विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं DM, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई

          दूरस्थ पहाड़ी क्षेत्र के ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक न आना पड़े, इसी उद्देश्य से जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की अध्यक्षता…

    गड़बड़- उत्तराखंड में तबादलों के लिए शिक्षिकाएं ले रहीं कागजी तलाक, मामलों के खुलासे पर बैठी जांच

    शिक्षा विभाग में सुगम क्षेत्रों में तबादला पाने के लिए शिक्षिकाएं कागजी तलाक का सहारा ले रही हैं। यह मनचाही तैनाती पाने का तरीका है। हाल ही में हुए 1500…