उत्तराखंड /चमोली : भरे बाजार मिठाई की दुकान में लगी आग धारण किया विकराल रूप, 11 दुकाने आग की चपेट में…..

चमोली बाजार में एक मिठाई की दुकान में लगी आग ने पास की 11 अन्य दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। चमोली बाजार में एक मिठाई की दुकान में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग बेकाबू हो गई और कई अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोपहर दो बजकर 22 मिनट पर मिठाई की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में 11 अन्य दुकानें भी आ गईं।

दुकानों में आग लगने से चमोली बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं मिठाई की दुकान में रखे करीब नौ सिलेंडरों में एक के बाद एक विस्फोट होने से आग और विकराल हो गई। 

मौके पर चमोली एसडीएम, तहसीलदार के साथ ही पुलिस टीम मौजूद रही, लेकिन आग पर काबू पाने में बेबस दिखी। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड के वाहन को बुलाया गया।

फिलहाल दुकान में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

और पढ़े  मसूरी: ऐतिहासिक विरासत से जुड़ेगा मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल, डीएम ने दिए निर्देश, इस बार है खास तैयारी
  • Related Posts

    उत्तराखंड पुलिस को मिली नई पहचान: CM ने नए ध्वज, प्रतीक चिह्न और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया, दिलाई शपथ

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड पुलिस के नवीन ध्वज, प्रतीक चिह्न, फॉरमेशन साइन, इंसिग्निया, क्रेस्ट और सेरेमोनियल वर्दी का अनावरण किया।…

    श्रीनगर: सीएम धामी का कांग्रेस पर निशाना, बोले-पहले अपने शासनकाल का हिसाब दें, युवाओं के साथ किया खिलवाड़

    मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को श्रीनगर में आयोजित भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि…