उत्तराखंड/ चमोली : अनाथ बच्चो की मदद के लिए चमोली प्रशाशन की टीम पहुंची पोखरी के वल्ली गांव।

.जिला बाल संरक्षण इकाई चमोली द्वारा आज विकास खंड पोखरी पहुंचकर दो अनाथ बच्चों ,जिनके माता पिता देहांत कोरोनाकल में हो गया था।उन बच्चों की आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण इन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था जिसे देखते हुए जिला बाल संरक्षण इकाई के कर्मचारियों द्वारा गांव में पहुंचकर इन दोनों की मदद की गई साथ ही समेकित बाल सुरक्षा योजना के अंतर्गत इन दोनों बच्चों को प्रतिमाह ₹ 2000 प्रति माह देने की बात कही जिससे वे अपना भरण-पोषण कर सके। जिला बाल संरक्षण अधिकारी चमोली ने बताया कि इन बच्चों की जिम्मेदारी अभी बाकी है समेकित बाल सुरक्षा योजना के अंतर्गत इन दोनों बच्चों की देखभाल की जाएगी तथा साथ ही पठन-पाठन की व्यवस्था भी की जाएगी।
वही विभाग द्वारा मदद किए जाने पर यह दोनों बालक प्रसन्न नजर आए।

और पढ़े  देहरादून: आज यूपीएल ग्रैंड फिनाले में प्रस्तुति देंगे गायक मासूम शर्मा, कहा-दून आकर सारे गिले-शिकवे दूर करूंगा
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…