उत्तराखंड : कांग्रेस का सियासी संकट हुआ दूर , हरीश रावत होंगे कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार

पंजाब के बाद उत्तराखंड में भी कांग्रेस ने अंदरूनी कलह को दूर करते हुए सियासी संकट का समाधान निकाल लिया। इसके तहत हरीश रावत को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाने की बात तय हो गई। इसके अलावा उन्हें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पद भी सौंपा जाएगा। वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को विधायक दल का नेता चुना जाएगा। गौरतलब है कि उत्तराखंड में भी पंजाब की तरह अंदरूनी कलह छिड़ी हुई थी। इसे दूर करने के लिए कांग्रेस ने यहां भी पंजाब वाला फॉर्मूला आजमाया। इसके तहत उत्तराखंड में भी चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए गए हैं। यह जिम्मेदारी गणेश गोदियाल, राजपाल खरोला, भुवन कपरी तिलक राज बेहर और जीतराम आर्य को सौंपी गई है। इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है।

और पढ़े  ऋषिकेश एम्स नियुक्ति फर्जीवाड़ा: 5 आरोपियों की जमानत खारिज, नौकरी दिलाने के नाम पर की थी ठगी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…