उत्तराखंड / ऋषिकेश: 4 साल की बच्ची से उसके ही कलयुगी बाप ने किया बलात्कार, आरोपी फरार ।

ऋषिकेश के थाना मुनिकीरेती अंतर्गत शीशम झाड़ी क्षेत्र में एक कलयुगी बाप द्वारा अपनी ही चार साल की मासूम बेटी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
मां बेटी को लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंची
मासूम की मां अपनी बेटी को लेकर एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में पहुंची। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाना मुनिकीरेती पुलिस को दी। अस्पताल में पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस ने पीड़िता की मां से जानकारी ली।
मासूम की मां ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने घर पर काम कर रही थी। उसकी चार वर्षीय मासूम भी एक कमरे में खेल रही थी। तभी उसका बाप घर पर आया और उसके साथ मारपीट शुरू करने लगा। काफी समझाने बुझाने के बाद वह कमरे से बाहर चला गया।
इस दौरान वह एक कमरे में चला गया, उसी कमरे में मासूम भी थी। इस दौरान आरोपी ने कमरे में मौजूद बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मासूम के चिल्लाने पर उसकी दूसरी बहन जैसे ही कमरे में आई तो उसने भी शोर मचाना शुरू कर दिया।
बच्ची की चीख सुनकर मां भी कमरे में आ पहुंची। मासूम को बदहवास देख मां चौक गई। आनन-फानन वह अपनी बेटी को लेकर सरकारी अस्पताल पहुंच गई। मौके पर पहुंची थाना पुलिस को पीड़िता की मां ने पूरे घटना क्रम की जानकरी दी। वहीं आरोपी फिलहाल फरार चल रहा है। थाना मुनिकीरेती पुलिस इस मामले की छानबीन में जुट गई है।

और पढ़े  देहरादून: अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, CM धामी सहित कई मंत्री हुए शामिल
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…