उत्तराखंड : उत्तराखंड सरकार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ले सकती है 10 मई को बड़ा फैसला.

आगामी 10 मई को उत्तराखंड सरकार बड़ा फैसला लेगी। यह जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने शनिवार को दी है।
बता दें कि राज्य सरकार ने देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले समेत आठ नगर निगमों के संपूर्ण क्षेत्रों में कोविड कर्फ्यू बढ़ाया था। आगामी 10 मई को ये खत्म हो रहा है।
कोविड संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पूर्ण तालाबंदी की बजाय मिनी लॉकडाउन पर भरोसा जताया था। मंत्रियों से बातचीत के बाद सरकार ने संपूर्ण देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में कोविड कर्फ्यू का फैसला किया था। जरूरी चीजों की दुकानें भी सिर्फ दोपहर 12 बजे तक ही खुल रहीं हैं और राशन की दुकानें एक दिन छोड़कर रहीं हैं। फिलहाल चार दिन तक इस कोविड कर्फ्यू को लागू करने का फैसला किया गया है।

और पढ़े  रुद्रपुर: युवक का शव दो हिस्सों में मिला, सिर और धड़ अलग-अलग पड़े मिले, ट्रेन से कटने की आशंका
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…

    केदारताल ट्रैक पर हिमस्खलन: UP की दो सगी बहनें भी हैं फंसी

    केदारताल ट्रैक पर हुए हिमस्खलन के बाद फंसे ट्रैकर्स में उत्तर प्रदेश के लखनऊ गायत्रीपुरम की दो सगी बहनें वर्तिका वर्मा व दीपिका वर्मा भी शामिल हैं। मंगलवार को उनके…