उत्तरप्रदेश : लखनऊ पहुंच प्रधानमंत्री मोदी ने दी कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एयरपोर्ट से सीधे कल्याण सिंह के मॉल एवेन्यू आवास पर पहुंचे। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री के पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन कर पुष्प चक्र अर्पित किया।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एसजीपीजीआई) में निधन हो गया। वो बीते चार जुलाई से अस्पताल में भर्ती थे। डॉक्टरों ने बताया कि सेप्सिस और मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हुआ है। वह 89 वर्ष के थे।
 श्रद्धांजलि के बाद पीएम मोदी ने कल्याण सिंह को याद करते हुए कहा कि हमसब के लिए यह शोक की घड़ी है। उन्होंने जीवन ऐसे जिया कि माता-पिता द्वारा दिए गए नाम को सार्तक कर दिया। उन्होंने जनकल्याण को अपना जीवन समर्पित कर दिया। देश ने एक मूल्यवान शख्सियत और सामर्थवान नेता खोया है। हम उनके आदर्शों को ध्यान में रखते हुए उनका सपना साकार करने का प्रयास करेंगे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या: शुरू हुई श्री मानस बाल काण्ड की कथा
  • Related Posts

    अयोध्या:- आधे घंटे की बारिश में जलमग्न हुई रामनगरी की गलियां, राम मंदिर के पीछे की सड़कें भी दिखी ऐसी 

    Spread the love

    Spread the love   सोमवार को हुई करीब आधे घंटे की झमाझम बारिश ने अयोध्या नगर निगम के दावों की हकीकत उजागर कर दी। जहां एक ओर नगर निगम ने…


    Spread the love

    अयोध्या- 10 करोड़ से बने सोने के झूले पर विराजेंगे भगवान राम, रामनगरी के मंदिरों में दिखेगी झूलनोत्सव की धूम

    Spread the love

    Spread the love     सावन महीने में अयोध्या में रामलला को झूला झुलाने की परंपरा है। इस बार बालक राम के सोने के झूले में झूला झूलने की भव्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!