इस्राइली सेना के हमले में ईरान के शीर्ष सुरक्षा प्रमुख लारीजानी की मौत

Spread the love

रान के सुरक्षा प्रमुख लारीजानी पर सैन्य कार्रवाई किए जाने का दावा किया गया है। इस्राइली मीडिया के हवाले से समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने बताया कि इस्राइल की सेना ने ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारीजानी को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि हमले के बाद लारीजानी की स्थिति कैसी है, इसे लेकर हालात तुरंत साफ नहीं हो सके हैं। सेना ने कहा कि लारीजानी मारे गए हैं या घायल हुए हैं, इसकी पुष्टि होनी बाकी है। ये भी महत्वपूर्ण है कि ईरान ने अभी तक लारीजानी पर हमले की इस रिपोर्ट पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

 

अली लारीजानी पर हमला
इस्राइली अधिकारियों ने बताया कि उनकी सेना ने तेहरान में अली लारीजानी को निशाना बनाया। लारीजानी ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव हैं। वह ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बहुत करीबी माने जाते थे। खामेनेई की मौत के बाद से लारीजानी को ईरान के शासन में एक बहुत बड़े चेहरे के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, इस हमले में लारीजानी की क्या स्थिति है, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। इजरायली सेना अभी इस बात की जांच कर रही है कि वह इस हमले में मारे गए हैं या घायल हुए हैं। ईरान ने अभी तक इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

 

बासिज फोर्स के कमांडर की मौत
इस बीच इस्राइली सेना (आईडीएफ) ने बासिज फोर्स के कमांडर गुलामरेजा सुलेमानी के मारे जाने की पुष्टि की है। सेना ने बताया कि सुलेमानी को एक टेंट कैंप में निशाना बनाया गया। बासिज फोर्स ने यह कैंप तब बनाया था जब इस्राइल ने उनके पुराने मुख्यालयों को तबाह कर दिया था। इस हमले में सुलेमानी के साथ बासिज फोर्स के डिप्टी कमांडर और कई अन्य बड़े अधिकारी भी मारे गए हैं। बासिज फोर्स को ईरान में विरोध प्रदर्शनों को बेरहमी से कुचलने के लिए जाना जाता है। उन पर कई ईरानी नागरिकों की हत्या का आरोप भी है।

इस्लामिक जिहाद के नेता पर भी कार्रवाई
इस्राइल ने केवल ईरानी नेताओं को ही नहीं, बल्कि फिलिस्तीनी आतंकी गुटों के नेताओं को भी निशाना बनाया है। सेना ने बताया कि उन्होंने फिलिस्तीनी इस्लामिक जिहाद के बड़े नेता अकरम अल-अजौरी पर भी हमला किया। यह हमला बुधवार को हुआ था। सेना का मानना है कि अकरम अल-अजौरी इस हमले में मारा गया है, लेकिन इसकी पूरी तरह पुष्टि होना अभी बाकी है।

और पढ़े  एक्स X ने एक साल में 80 करोड़ फर्जी अकाउंट किए सस्पेंड, फेक नेटवर्क और विदेशी दखल पर कसा शिकंजा

इस्राइली सेना ने क्या कहा?
इस्राइली सेना के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल इयाल जमीर ने इस कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी बताया है। उन्होंने कहा कि रात भर चले इन हमलों में कई बड़े लक्ष्यों को खत्म किया गया है। इससे सेना के मिशन को बड़ी मजबूती मिलेगी। उन्होंने यह भी बताया कि तेहरान के एक सुरक्षित घर में छिपे हुए उन आतंकियों को भी निशाना बनाया गया, जो गाजा और वेस्ट बैंक में आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। इस्राइल की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में तनाव और भी बढ़ गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला- 3 माह के बच्चों को गोद लेने वाली महिलाओं को भी मिलेगी मैटरीनिटी लीव

    Spread the love

    Spread the loveसुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा कि गोद लिया गया बच्चा भी मातृत्व अधिकार का हिस्सा है, इसलिए कोई भी महिला, चाहे…


    Spread the love

    राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर कांग्रेस सख्त, सोफिया फिरदौस समेत 3 विधायकों को किया निलंबित

    Spread the love

    Spread the loveराज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कांग्रेस पार्टी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। 16 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव…


    Spread the love