इंसान से ना सही भगवान से डरो : -पीपीई किट, ग्लव्स, सैनिटाइजर, और इंसानियत कुछ तो असली रहने दो. हद हो गई…… देखिए हमारी पूरी रिपोर्ट

Spread the love

कोरोना काल में एक ओर जहां कोरोना योद्धाओं ने अपनी जान और परिवार की परवाह किए बगैर लोगों के लिए काम किया तो कुछ ऐसी भी घटनाएं सामने आईं जिनके बारे में सुनकर आपके मन में विचार आएगा कि आखिर ये इंसान ही हैं न?

इस दौरान ऐसी कोई चीज नहीं जो नकली बेचे जाने की कोशिश न की गई हो। जीवन रक्षक दवा रेमडेसिविर, सैनिटाइजर, ग्लव्स, पीपीई किट ही नहीं यहां तक कि अग्निशमन यंत्र रंग कर और उसे ऑक्सीजन सिलिंडर के नाम से बेचने के मामले सामने आए हैं।

न्यू भारत आप से निवेदन करता है…. आप अपनी आंख बंद कर किसी पर विश्वास न करें और चीजों के उपयोग को लेकर सावधानी बरतें.

दिल्ली के डाबड़ी थाना पुलिस ने कबाड़ी मार्केट व निजी अस्पताल से इस्तेमाल सर्जिकल ग्लव्स को खरीद उसे धोकर सप्लाई करने वाले एक गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दो जगहों पर स्थित गोदामों में दबिश देकर वहां से 848 किलो इस्तेमाल ग्लव्स बरामद किए हैं। पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर धंधा में जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

गाजियाबाद के लोनी के ट्रॉनिका सिटी स्थित इस्तेमाल हैंड ग्लव्स को रिसाइकल कर बेचने वाली फैक्टरी पर 5 मई सुबह पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस ने फैक्टरी से संचालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। फैक्टरी से करीब 15 लाख की कीमत के दो ट्रक हैंड ग्लव्स, चार मशीनें बरामद हुए है। आरोपी दिल्ली के अस्पतालों से इस्तेमाल हैंड ग्लव्स लाकर लोनी रिसाइकल करते थे। पुलिस ने फैक्टरी को सील किया है।

और पढ़े  PM मोदी की आपत्तिजनक AI तस्वीर पोस्ट करने वाला शख्स बिहार से गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    PM मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति को किया फोन, जंग में बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी हमलों की निंदा की

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ फोन पर बातचीत में क्षेत्र में अहम बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों की निंदा की। उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    पीएम मोदी: नन्हे मेहमान के साथ ‘प्रधानसेवक’, सोशल मीडिया पर वायरल है बच्चे के साथ PM मोदी की ये तस्वीर

    Spread the love

    Spread the loveराजनीति की आपाधापी, वैश्विक कूटनीति का तनाव और व्यस्त दिनचर्या; इन सब के बीच से अगर देश के ‘प्रधानसेवक’ की निश्छल मुस्कान और असीम वात्सल्य की कोई तस्वीर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *