आज दिनांक 09-08-2021 दिन सोमवार रोहतास जिला (सासाराम) शिवसागर प्रखड के विश्रामपुर गाँव मे आॅल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कस यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राम ने पंचायत के अर्जून मुसहर, महेन्द्र माँझी,नरेश माँझी कुछ आदिवासी लोगो से मुलाकात की उनकी बात सूनी और कहा की आज पुरे देश में आदिवासी दिवस मनाया जा रहा है और उन्हें कहा आज भी मूलभूत समस्याओं से आदिवासी भाईओ को छुट्टी नहीं मिल पाई है। शिवसागर प्रखड के महम्दपुर पंचायत के आदिवासी टोले आज भी पक्की सड़क, बिजली और पानी के संकट से जूझ रहे हैं। गांवों में प्रधानमंत्री आवास का लाभ भी नहीं मिल पाया है।
आदिवासी टोलों व मोहल्लों में सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आदिवासियों को इस योजना का लाभ नहीं मिला है। इसके अलावा इस समाज के वृद्धों को पेंशन का लाभ भी नहीं दिया जा रहा है।चलने के लिए पक्की सड़कें नहीं आदिवासीगांवों में आदिवासियों के लिए मुख्य सड़कों से लेकर उनके गांवों तक आज भी पक्की सड़कें नसीब नहीं हो पाई है। वर्तमान में कीचड़ भरी सड़क से प्रसूताओं को खाट पर अस्पताल लाना पड़ता है, आजादी के इतने साल बाद भी सड़क के अभाव में बच्चा की जान चली गई है। आदिवासी न अधिकारियों के पास गुहार लगा चुके हैं।जितने भी आदिवासी गांव व आदिवासी टोली हैं। जिससे आदिवासियों की एक बड़ी आबादी उनके मोहल्ले और टोले कच्ची गलियों में बारिश के दिनों में कीचड़ से सने हुए हैं।
आदिवासी गांव हैं, जिनके लिए पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था हैंडपंप के माध्यम से होता है। जो बारिश से लेकर दिसंबर माह तक ही पानी उपलब्ध कराते हैं, इसके बाद पेयजल संकट वाले आदिवासी इलाकों में पानी की सुविधा आज तक नहीं की गई है।
शिक्षा में भी पीछे हैं। महम्दपुर पंचायत के आदिवासी भाई पारंपरिक काम जैसे जंगल से लकड़ी बीनना, महुआ एकत्रित करना व तेंदूपत्ता संग्रहण अपना और अपनी परिवार का पालन पोषण कर रहे है।बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा भी नहीं हो पाती है। आदिवासियों विकास के नाम पर अरबों रुपए की राशि बहा दी गई है, लेकिन आदिवासी आज भी पिछड़ा और सरकारी सहयोग में काफी पीछे खड़ा दिख रहा है। वही ओमप्रकाश राम ने कहा की महम्दपुर पंचायत के आदिवासी टोलो पक्की सड़क निर्माण के लिए जल्द ही केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री और प्रधानमंत्री पत्र लिखूगा और मुलाकात करूंगा ।









