आईपीएल 2026- साल 2008 से लेकर 2026 तक जानें कौन सी टीम ने किसे हराकर जीती ट्रॉफी, कौन रहा प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट?

Spread the love

 

ईपीएल 2026 का कारवां अपने मुकाम पर पहुंच गया। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।  पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर टीम पहली बार चैंपियन बनी थी। आरसीबी ने इस बार खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए नया इतिहास रच दिया। हम यहां आपको साल 2008 से 2026 तक के विजेताओं के विषय में बताएंगे और उस दौरान कौन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहा। जानते हैं..

 

लखनऊ, पंजाब और दिल्ली ने नहीं जीता खिताब
इस लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब दिवंगत शेन वॉर्न की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने जीत हासिल की थी। इससे पहले 2021 तक आठ टीमों के बीच यह लीग खेली जाती थी, लेकिन पिछले तीन सीजन से इसमें 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। उससे पहले 2010 में भी 10 टीमें खेली थीं। वहीं, 2012 और 2013 में नौ-नौ टीमों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स सबसे ज्यादा पांच-पांच बार आईपीएल का खिताब जीत चुकी है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स ने तीन बार टूर्नामेंट जीता है। वहीं, गुजरात टाइटंस, डेक्कन चार्जर्स, राजस्थान और सनराइजर्स हैदराबाद एक-एक बार यह खिताब जीतने में सफल हुई है। आरसीबी भी एक खिताब जीत चुकी है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स ही ऐसी टीमें हैं जिन्होंने अब तक एक भी आईपीएल खिताब नहीं जीता है। आइए 2008 से लेकर 2025 तक कौन सी टीम ने किसे हराकर यह खिताब जीता, उसके बारे में जानते हैं…
आईपीएल 2008 (राजस्थान रॉयल्स)
2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था। राजस्थान रॉयल्स आईपीएल इतिहास का पहला खिताब जीतने वाली टीम बनी थी। दिग्गज लेग स्पिन शेन वॉर्न की अगुआई में राजस्थान ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को हराया था और खिताब जीता था। राजस्थान ने चेन्नई को तीन विकेट से हराया था।

आईपीएल 2009 (डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद)
डेक्कन चार्जर्स हैदराबाद ने दूसरे सीजन में खिताब  अपने नाम किया था। आईपीएल 2009 में हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर को छह रनों हराया था। एडम गिलक्रिस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे।

आईपीएल 2010 (चेन्नई सुपर किंग्स)
आईपीएल की सबसे मजबूत टीमों में शामिल चेन्नई सुपर किंग्स 2008 में खिताब से चूक गई थी, लेकिन 2010 में टीम ने खिताब अपने नाम किया।  महेंद्र सिंह धोनी के नेृतत्व में चेन्नई ने फाइनल में मुंबई को 22 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया। सचिन तेंदुलकर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

आईपीएल 2011 (चेन्नई सुपर किंग्स)
एमएस धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार दूसरे सीजन खिताब अपने नाम किया। 2011 के फाइनल में चेन्नई ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 58 रनों से हराकर यह खिताब अपने नाम किया। क्रिस गेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

आईपीएल 2012 (कोलकाता नाइट राइडर्स)
2012 में आईपीएल को एक नया चैंपियन मिला। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने पांचवें सीजन को अपने नाम किया। गौतम गंभीर की कप्तानी में केकेआर ने फाइनल में चेन्नई को पांच विकेट से हराया था। सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

आईपीएल 2013 (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल को 2013 में एक और नया चैंपियन मिला। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने खिताब जीता। मुंबई ने चेन्नई सुपर किंग्स को फाइनल में 23 रन से हराया। शेन वॉटसन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

आईपीएल 2014 (कोलकाता नाइट राइडर्स)
आईपीएल 2014 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने फिर से खिताब जीता। इस बार फिर कप्तान गौतम गंभीर ही थे। फाइनल में कोलकाता ने किंग्स इलेवन पंजाब को तीन विकेट से हराया था। उस सीजन शानदार फॉर्म में रहे ग्लेन मैक्सवेल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

आईपीएल 2015 (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल 2015 में मुंबई इंडियंस की टीम एक बार फिर चैंपियन बनी। रोहित की कप्तानी में मुंबई ने फिर से फाइनल में चेन्नई को ही हराया। मुंबई इंडियंस ने 41 रन से जीत हासिल की। आंद्रे रसेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

आईपीएल 2016 (सनराइजर्स हैदराबाद)
आईपीएल का नौवां सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा। डेविड वॉर्नर के नेतृत्व में हैदराबा ने साल 2016 में गजब का प्रदर्शन किया। टीम ने पहली बार खिताब अपने नाम किया। हैदराबाद ने फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आठ रन से हराया था। ये तीसरा मौका था, जब बैंगलोर की टीम फाइनल में हारी थी। इसके बाद से टीम प्लेऑफ में तो पहुंची है, लेकिन फाइनल में नहीं पहुंच पाई।

आईपीएल 2017 (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस की टीम तीसरी बार चैंपियन बनी। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स को एक रन से हराया था। पुणे के बेन स्टोक्स को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।

आईपीएल 2018 (चेन्नई सुपर किंग्स)
आईपीएल 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स ने दो साल के बैन के बाद वापसी की थी। धोनी के नेतृत्व में टीम ने जबरदस्त वापसी की और फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया था। इस सीजन कोलकाता के सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए थे।

आईपीएल 2019 (मुंबई इंडियंस)
आईपीएल 2019 के फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन स हराया था और चौथी बार आईपीएल के खिताब अपने नाम किया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 148 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 147 रन ही बना सकी थी। केकेआर के आंद्रे रसेल प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

आईपीएल 2020 (मुंबई इंडियंस)
कोरोना के कारण आईपीएल 2020 की शुरआत सितंबर में हुई थी। मुंबई इंडियंस ने यह सीजन अपने नाम किया था। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेट से हराया था और आईपीएल इतिहास की सबसे कामयाब टीम बन गई। तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे।

आईपीएल 2021 (चेन्नई सुपर किंग्स)
आईपीएल 2021 का खिताब चेन्नई सुपर किंग्स ने जीता। टीम ने फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाए थे। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में 165 रन ही बना सकी। बैंगलोर के हर्षल पटेल को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवॉर्ड मिला। उन्होंने टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लिए थे।

आईपीएल 2022 (गुजरात टाइटंस)
गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2022 का खिताब जीत लिया है। फाइनल मुकाबला गुजरात और राजस्थान के बीच खेला गया। फाइनल में गुजरात ने राजस्थान को सात विकेट से हरा दिया। जोस बटलर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे।

आईपीएल 2023 (चेन्नई सुपर किंग्स)
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बनी। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इसे सीएसके ने आखिरी गेंद पर पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। शुभमन गिल टूर्नामेंट के मोस्ट वैलुएबल खिलाड़ी यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

आईपीएल 2024 (कोलकाता नाइट राइडर्स)
कोलकाता ने आईपीएल 2024 के फाइनल मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हरा दिया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम तीसरी बार खिताब हासिल करने में कामयाब हुई। पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम 113 रन पर सिमट गई। कोलकाता ने 10.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। सुनील नरेन टूर्नामेंट के मोस्ट वैलुएबल खिलाड़ी यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने।

आईपीएल 2025 (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने विराट कोहली की 43 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में पंजाब निर्धारित ओवरों में सात विकेट खोकर सिर्फ 184 रन ही बना पाई। इस तरह आरसीबी ने छह रन से यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस सीजन मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे। उन्होंने 717 रन बनाए।

आईपीएल 2026 (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। पिछले सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर टीम पहली बार चैंपियन बनी आरसीबी ने इस बार खिताब का सफलतापूर्वक बचाव करते हुए नया इतिहास रच दिया। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए। गुजरात के लिए वाशिंगटन सुंदर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत संतुलित रही। अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली ने जिम्मेदारी भरी पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाया और टीम की जीत की नींव रखी। आरसीबी ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 161 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

Spread the love
और पढ़े  आईपीएल 2026- GT vs RCB Final:  आरसीबी लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन,आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, 5 विकेट से जीता फाइनल
  • Related Posts

    आरसीबी चैंपियन- किस खिलाड़ी को मिला कौन सा अवॉर्ड? कोहली-सूर्यवंशी छाए, चैंपियन आरसीबी को मिले इतने रुपये

    Spread the love

    Spread the loveआरसीबी की जीत के साथ आईपीएल 2026 का समापन हो गया। टीम लगातार दूसरी बार खिताब जीतने में कामयाब रही। इससे पहले टीम 2025 में विजेता बनी थी।…


    Spread the love

    आईपीएल 2026- GT vs RCB Final:  आरसीबी लगातार दूसरी बार IPL चैंपियन,आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, 5 विकेट से जीता फाइनल

    Spread the love

    Spread the loveआरसीबी ने गुजरात को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया। इससे पहले टीम ने 2025 में पंजाब किंग्स को हराकर…


    Spread the love