अयोध्या : 5 वें दीपोत्सव की तैयारी की कवायद शुरू ।

पांचवें दीपोत्सव की तैयारी की कवायद शुरू हो गई। इस वर्ष होने वाले दीपोत्सव बेहद खास स्वरूप में दिखाई देगा।बता दें कि अयोध्या शहर के जीआईसी मैदान में कल यानी 28 अक्टूबर को भव्य बाजार मेला का आयोजन किया जाएगा। जो 3 नवंबर तक चलेगा। इसके लिए नगर निगम के द्वारा इस पूरे मेले को लगाए जाने के लिए तैयार किया जा रहा है। जिसमें सैकड़ों दुकानदार अपने सामानों की बिक्री करेंगे।वही अयोध्या नगर निगम के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि सीएम योगी के निर्देश पर दीपोत्सव से पहले दीपोत्सव मेले का आयोजन किया जा रहा है। जो 28 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दीपोत्सव मेला चलेगा।शहर के जीआईसी ग्राउंड में दीपोत्सव मेला का आयोजन किया जा रहा है।नगर निगम द्वारा दीपोत्सव मेला लगवा रहा है।इस मेले में पटरी दुकानदार भी दीपोत्सव में अपनी दुकाने लगाएंगे।उन्होंने कहा कि कुम्हार भी अपना स्टाल लगाएंगे।दिवाली संबंधित सामानों की बिक्री होगी और भी कई विभागों के स्टाल लगेंगे। इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमे मैजिक शो,of नुक्कड़ नाटक,कठपुतली स्थानीय लोक गायन समेत कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। निशुल्क मेले में प्रवेश होगा।महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि अयोध्या की गलियों को रिपेयर करने के लिए शासन ने  34 करोड़ रुपये दिया। नगर निगम विस्तारित 41 गांव के लिए  48 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली। फैजाबाद जोन के 45 वार्डों के लिए शासन को 74 करोड का डीपीआर भेजा गया।

और पढ़े  जौनपुर- 200 कारतूस, चार असलहों और 7.58 लाख रुपये के साथ अंतरराज्यीय 5 तस्कर गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP में पुलिस चौकी में धमाका: दो खिड़कियां टूटीं, दीवार में आई दरार, ब्लास्ट के पीछे साजिश या महज हादसा?

    गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने की वसुंधरा चौकी में शुक्रवार रात करीब 10 बजे हुए धमाके से दो अलग-अलग कमरों में लगी दो खिड़कियां टूट गई, जबकि दीवार में भी दरार…

    अयोध्या में दीपोत्सव: रामनगरी में बनेगा विश्व रिकॉर्ड, पहली बार उपराष्ट्रपति-CM करेंगे रामदरबार का राजतिलक

    रामनगरी अयोध्या आज दसवें दीपोत्सव पर एक बार फिर विश्व कीर्तिमान बनाने जा रही है। राम की पैड़ी सहित सरयू तट के 56 घाटों पर 30 लाख से अधिक दीये…