अयोध्या : 29 अगस्त को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के आगमन पर जन जन के प्रभु राम के नाम की ध्वनि से होगा स्वागत, मशहूर गीतकार मालिनी अवस्थी कर रही है थीम को तैयार ।

29 अगस्त को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अयोध्या आगमन पर जन जन के प्रभु राम के नाम की ध्वनि से स्वागत किया जाएगा। जिसके लिए मशहूर गीतकार मालिनी अवस्थी अयोध्या के हैरिटेज स्थानों पर इस सॉन्ग की थीम को तैयार कर रही है।
अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है और अब पूरे देश में राम में वातावरण तैयार करने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है इसी प्रयास को लेकर 1 अगस्त से प्रारंभ हो रहे रामायण कांक्लेव का आयोजन प्रदेश के 16 जनपदों में किए जाने की तैयारी है जिसका उद्घाटन अयोध्या से होगा और देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रामायण तकलीफ का उद्घाटन करेंगे जिसको लेकर एक बार फिर अयोध्या को सजाने और संवारने का कार्य शुरू हो चुका है अयोध्या की गलियां पीले रंग से रंगी जा रही है तो वही सरयू घाट पर आयोजित इस रामायण तकलीफ आयोजन को लेकर महल का स्वरूप तैयार किया जा रहा है और इस पूरे वातावरण में भगवान श्री राम की ध्वनि सुनाई देगी। जिसके लिए विशेष सॉन्ग की थीम को तैयार करने के लिए मशहूर गीतकार मालिनी अवस्थी अयोध्या पहुंची हैं जहां सरयू घाट सहित प्रमुख हेरिटेज वाले स्थानों पर थीम को तैयार कर रही हैं।
मशहूर गीतकार मालिनी अवस्थी ने बताया कि भगवान श्री राम का मंदिर भारतवर्ष के एक एक व्यक्ति के हृदय में अनंत काल से है आज उसका प्रत्यक्ष मंदिर बनने जा रहा है इसकी कितनी प्रसन्नता है यह बताया नहीं जा सकता है। वही कहा कि मैं उनमें से हूं जो राम मंदिर की प्रतिदिन प्रतीक्षा करती रही हूं और जिस दिन यह घोषणा हुआ उस दिन अयोध्या में थी मैं यही कह सकती हूं कि हर सनातन आस्था वाले हर भारतीय व हिंदू के लिए विश्व के किसी भी कोने में हो उसके लिए अत्यंत सुखद का छड़ है। जो सुख की प्राप्ति हमारे पूर्वज अपने जीवन काल में नहीं देख पाए आज उसके हम साक्षी बनेंगे इसके लिए हम सर्वोच्च न्यायालय का केंद्र सरकार का बहुत ही आभार व्यक्त करना चाहती हूं। वही कहा कि 29 अगस्त को होने वाले रामायण कांक्लेव का उद्घाटन माननीय राष्ट्रपति महोदय करने के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। उसी के लिए आज एक थीम सॉन्ग मैं यहां पर रिकॉर्ड कर रही हूं।

और पढ़े  जौनपुर- 200 कारतूस, चार असलहों और 7.58 लाख रुपये के साथ अंतरराज्यीय 5 तस्कर गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…