अयोध्या : सबसे बड़ी रामलीला का आयोजन आज से शुरू, इस वर्ष होने वाली रामलीला का आयोजन बेहद खास होगा।

में सबसे बड़ी रामलीला का आयोजन आज से शुरू कर दिया गया है।आज देर शाम को उत्तर प्रदेश के सरकार में संस्कृति व पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर परंपरागत रूप से इस 10 दिवसीय रामलीला आयोजन का शुभारंभ किया.इस दौरान रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी ने आए हुए सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत किया. रामलीला के शुभारंभ के मौके पर मशहूर फिल्म अभिनेता रजा मुराद और विंदू दारा सिंह मौजूद रहे. अयोध्या के कई प्रमुख संत और भाजपा के नेता मौजूद रहे.इस शुभारंभ सत्र में गणेश वंदना के साथ रामलीला की शुरुआत की गई. इसके बाद प्रथम दिन की लीला का मंचन प्रारंभ हुआ. रामलीला का उद्घाटन करने अयोध्या नगरी पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री नीलकंठ तिवारी ने कहा कि ऐसा आयोजन अयोध्या के महत्व को बढ़ाता है. इस आयोजन के लिए मैं आयोजन समिति को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. ज्यादा से ज्यादा लोग इस रामलीला को देखें और भगवान राम के चरित्र को आत्मसात करें.वहीं कहा कि उत्तर प्रदेश में पर्यटन बढ़ा है. न सिर्फ देश भर से नागरिक उत्तर प्रदेश में पर्यटन की दृष्टि से पहुंच रहे हैं, बल्कि विदेशी नागरिकों की संख्या भी बढ़ी है. पूरे देश में पर्यटन के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश इस समय नंबर वन पोजीशन पर है।

V/0-वही इस अयोध्या की रामलीला को दूरदर्शन व शोशल मीडिया के माध्यम से 26 भाषाओं में प्रसारित किया जाएगा। रामलीला आयोजन समिति के मुताबिक पिछले वर्ष हुए इस आयोजन को दुनिया की सबसे बड़ी रामलीला का खिताब भी मिला है।इस दौरान फिल्मी कलाकारों की रामलीला 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक सोशल प्लेटफॉर्म पर शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक दिखाई जाएगी।जिसमे रामलीला में भाग्यश्री सीता का रोल अदा कर रही है। वही बिंदु दारा सिंह हनुमान का रोल में फिल्म एक्टर शहबाज खान रावण, असरानी नारद मुनि, इसके अलावा रजा मुराद कुंभकरण व शक्ति कपूर अहिरावण का रोल अदा कर रहे है। इसके अलावा भोजपुरी सिने स्टार व राजनेता रवि किशन परशुराम और मनोज तिवारी कई भूमिका में नज़र आएंगे। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सुप्रसिद्ध गायिका मालिनी अवस्थी शबरी का रोल अदा कर रही है। दरसअल अयोध्या भगवान श्रीराम के भक्त मंदिर निर्माण विश्व के पटल पर अयोध्या की रामलीला स्थापित हुआ है। देश दुनिया में अलग-अलग स्थानों पर जाकर फिल्मों में कार्य करने वाले बॉलीवुड स्टार जगत के लोग इस रामलीला में शामिल हो रहे हैं। तो वहीं अयोध्या में सरयू नदी के तट पर लक्ष्मण किला मैदान में इस रामलीला का आयोजन किया जा रहा है।

और पढ़े  मेरठ: पतियों की कातिल मुस्कान, रविता और दामिनी जेल में रखेंगी व्रत, जेलर से मांगी पूजन सामग्री, मिला ये जवाब
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…