शान से लहराया राम नगरी अयोध्या में भी तिरंगा। जनपद में मनाया जा रहा है उत्सव के रूप में 75वां स्वतंत्रता दिवस। कमिश्नर एमपी अग्रवाल ने कार्यालय पर किया झंडारोहण। आईजी रेंज डॉ संजीव गुप्ता ने भी किया कार्यालय पर ध्वजारोहण। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नगर निगम में किया झंडारोहण। डीएम अनुज झा ने भी कलेक्ट्रेट कार्यालय पर किया ध्वजारोहण। एसएसपी शैलेश पांडे ने भी किया पुलिस लाइन में ध्वजारोहण। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने भी नगर निगम कार्यालय पर किया ध्वजारोहण। कई अन्य कार्यालयो पर भी मनाया जा रहा स्वतंत्रता दिवस। स्वतंत्रता दिवस को लेकर राम नगरी में सुरक्षा एजेंसियां चौकड़ी। सभी प्रवेश मार्गों पर गहन तलाशी के बाद ही राहगीरों को दिया जा रहा प्रवेश।
अयोध्या : शान से लहराया राम नगरी में तिरंगा..
