धार्मिक नगरी अयोध्या में राम जन्मभूमि परिसर के आसपास नहीं बनेगी बहुमंजिला इमारते अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में राम जन्मभूमि परिसर के आसपास के क्षेत्र को विकसित किए जाने की तैयारी पर मंथन किया गया। तो वही राममंदिर की भव्यता को देखते हुए 100 मीटर की परिधि में नए भवन के निर्माण को प्रतिबंधित कर दिया गया है। राम मंदिर परिसर की सुरक्षा के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण बोर्ड की ओर से सचिव आरपी सिंह की अध्यक्षता में गठित की गई कमेटी की पहली बैठक की गई जिसमे कई अहम निर्णय लिए गए। बैठक में निषेधाज्ञा का नया मानक निर्धारित करते हुए राम जन्मभूमि परिसर के 100 मीटर की परिधि में नए भवन निर्माण को पूरी तरह से वर्जित कर दिया गया है तो वहीं स्थित पुराने भवन को पुनः हैरिटेज स्वरूप का निर्माण जिलाधिकारी के अनुमति से किया जाएगा तो वही परिसर के से 300 मीटर के क्षेत्र में बहुमंजिला इमारत यानि साढ़े 12 मीटर से ऊंचे भवन का निर्माण नही हो सकेगा। जल्दी इस पूरे प्रस्ताव को शासन पर भेजे जाने के साथ निषेधाज्ञा लागू होगी।









