अयोध्या में सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में बीकापुर कोतवाली में मामला दर्ज ।

अयोध्या में सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में बीकापुर कोतवाली में मामला दर्ज हुआ है. पीएम मोदी पर टिप्पणी करने वाले युवक पर पीएम के पद को अपमानित करने और सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाया गया है. यह मुकदमा भारतीय राष्ट्रीय महासंघ की ओर से दर्ज कराया गया है. मामले में आरोपी के विरुद्ध भादवि का धारा 67A के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. दरअसल, बाहुबली दबंग अहीर नाम की आईडी पर युवक रितिक यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी की फोटो एक साथ एडिट कर सोशल साइट फेसबुक पर पोस्ट की है. जिसको लेकर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ ने आपत्ति दर्ज कराई है. वही महासंघ के बीकापुर तहसील अध्यक्ष के के शुक्ला ने कोतवाली बीकापुर के प्रभारी निरीक्षक को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने अपने में पत्र के माध्यम से प्रशासन को अवगत कराया है कि पोस्ट बेहद अश्लील है और प्रधानमंत्री के पद को अपमानित करने वाली है.आरोपी युवक के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए. मामले को पुलिस प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित कराने की बात कही है. मामले में आरोपी युवक रितिक के विरुद्ध भादवि की धारा 67A के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है. जानकारी देते हुए वरिष्ठ पत्रकार केके शुक्ला ने बताया कि रितिक यादव बाहुबली दबंग अहिर नायक आईडी से फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नीता अंबानी की आपत्तिजनक फोटो लगाकर सांप्रदायिकता फैलाने का कार्य किया गया. जिसमें अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया है जो देश का अपमान है. इसको लेकर बीकापुर कोतवाली में भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ की तरफ से मुकदमा दर्ज कराया गया है. वही इस संबंध में कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक वीर सिंह ने धारा 67 ए के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है जांच कार्रवाई चल रही है ।

और पढ़े  यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल
  • Related Posts

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…

    बरेली: किन्नरों ने युवक का प्राइवेट पार्ट काटा, पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे परिजन, लगाई न्याय की गुहार

    बरेली के फरीदपुर में किन्नरों की संगत में आए कैंट थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है। मेडिकल परीक्षण में घटना की पुष्टि…