अयोध्या : भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने को लेकर महंत परमहंस दास व पुलिस प्रशासन के बीच दिनभर चला हाई प्रोफाइल ड्रामा, पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट ।

Spread the love

भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने को लेकर तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास व पुलिस प्रशासन के बीच दिनभर चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद महंत परमहंस दास अपने स्थान से बाहर नहीं जा सके। इस दौरान स्थान पर ही हवन पूजन किया तो वहीं पुलिस प्रशासन उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें उनके स्थान पर नजर बंद कर दिया।महंत परमहंस दास को पुलिस प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया है, हालांकि उनके समर्थन के आये हिन्दू संगठनों के लोगों की मौजूदगी को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है।वही महंत परमहंस दास ने कहा कि आज भले ही मुझे पुलिस प्रशासन ने हाउस अरेस्ट कर लिया है, उन्होंने कहा कितने दिन पुलिस प्रशासन मुझे कमरे में बंद करके रखेगा, जब भी मैं पुलिस मुझे छोड़ेगी तभी में जलसमाधि लूंगा। उन्होंने कहा कि मेरे लिये हर दिन दो अक्टूबर है, हर दिन 12 बजेगा। उन्होंने कहा कि मैं भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करने की अपनी मांग को लेकर अडिग हूं, और जब तक मेरी मांग पूरी नहीं होती तब तक वह पीछे नहीं हटेंगे। वही कहा कि भारत की संस्कृति, देश व संविधान को बचाने के लिये भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित करना होगा।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- गेरुआ वस्त्र, सारंगी पर भजन गायन करते हुए भिक्षा मांग रहे थे मुस्लिम युवक
  • Related Posts

    आयकर विभाग की छापेमारी, बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर से 10 करोड़ नकदी बरामद

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी लखनऊ में बसपा के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह और उनके करीबियों के घर पर बुधवार से जारी आयकर टीम का छापा गुरुवार को समाप्त हो गया। उनके…


    Spread the love

    1 अप्रैल से महंगी हो जाएगी जमीन, लागू होगी सर्किल रेट, पार्क फेसिंग और कॉर्नर प्लॉट पर इतने बढ़ेंगे दाम

    Spread the love

    Spread the loveसंपत्ति पंजीकरण की प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए एक अप्रैल से सर्किल रेट का निर्धारण नए मानक और प्रारूप पर होगा। महानिरीक्षक के निर्देश…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *