हल्द्वानी- 10 साल तक बिना कनेक्शन के आता रहा बिल? यूपीसीएल की लापरवाही आई सामने, ऐसे हुआ खुलासा

Spread the love

 

 

नैनीताल जिले में उत्तराखंड पॉवर काॅरपोरेशन की लापरवाही का मामला सामने आया है। 10 साल पहले कटवाए बिजली कनेक्शन का बिल जारी होता रहा और राजस्व विभाग से आरसी जारी होने के बाद मामले का खुलासा हुआ है। विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में प्रकरण की शिकायत करने के बाद उपभोक्ता को राहत मिली है।

सिडकुल रुद्रपुर में कार्यरत विमल चंद्र लोहनी का नैनीताल जिले के तहसील धारी में पैतृक गांव है। ढोली गांव में उनका बिजली कनेक्शन जुड़ा हुआ था। उन्होंने आठ अगस्त 2016 को यूपीसीएल से कनेक्शन को स्थायी रूप से बंद करने का अनुरोध किया था। देयकों का भुगतान कर सभी औपचारिकता पूरी कर दी थी लेकिन यूपीसीएल की लापरवाही का आलम यह रहा कि कनेक्शन कागजों में चलता रहा और बिल जनरेट होता रहा।

 

बिल बकाया होने पर आरसी काट दी गई। इस संबंध में बीती 14 नवंबर को तहसील धारी से विमल को अवगत कराया कि बिजली बिल का 8500 रुपये और इसका 10 प्रतिशत तहसील में जमा किया जाना है। इस पर विमल हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने इस मामले की शिकायत काठगोदाम हाइडिल परिसर स्थित विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच में की। नौ दिसंबर को मंच के सदस्य (न्यायिक) विष्णु प्रसाद डोभाल, तकनीकी सदस्य तिलकराज भाटिया व उपभोक्ता सदस्य हिमांशु बहुगुणा ने उपभोक्ता के हित में फैसला सुनाते हुए यूपीसीएल भीमताल को निर्देशित किया। इसके बाद यूपीसीएल ने बिल को खारिज कर दिया।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- रायपुर विधानसभा सीट, चुनाव मैदान में उतरने को टिकट के लिए कांग्रेस में कई दावेदार
  • Related Posts

    उत्तराखंड: चारधाम यात्रा रुकी, मालदेवता में रिकॉर्ड बारिश दर्ज, हाईवे बंद, कई जगह बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी देहारदून में पिछले 24 घंटे में मालदेवता में सबसे अधिक 233 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि देहरादून, मसूरी, जोलीग्रांट और उखीमठ समेत कई क्षेत्रों में मूसलाधार…


    Spread the love

    देहरादून- पहाड़ से मैदान तक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ की चेतावनी, इन 4 जिलों में स्कूल बंद

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के…


    Spread the love