विदेश: सिडनी ऑस्ट्रेलिया ने भारत से आने वाले यात्रियों पर लगाया बैन, नियम तोड़ने वालों को होगी जेल.

Spread the love

कोरोना वायरस को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत में रह रहे अपने नागरिकों पर सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। भारत में बीते 14 दिनों से रह रहे ऑस्ट्रेलिया के नागरिक फिलहाल अपने देश के लिए वापस नहीं लौट सकेंगे। ऑस्ट्रेलिया सरकार के एक आदेश के मुताबिक सरकार ने भारत में बीत 14 दिनों से रह रहे अपने नागरिकों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है और यदि कोई नागरिक देश में प्रवेश करने की कोशिश करता है तो उसपर जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं उसे जेल भी हो सकती है। शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया सरकार के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी।
ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार भारत से ऑस्ट्रेलिया वापस लौटने के कृत्य को आपराधिक श्रेणी में डाला है। ऑस्ट्रेलिया सरकार में स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि इस बाबत पाबंदियां 3 मई से लागू हो जाएंगी। उन्होंने आगे कहा कि नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगेगा और उन्हें 5 साल तक की सजा भी हो सकती है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार इस प्रतिबंध पर 15 मई को दोबारा विचार करेगी। ऑस्ट्रेलियाई स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस संकट की घड़ी में हम भारत और भारतीय-ऑस्ट्रेलियाई समुदाय के साथ हैं।
ऑस्ट्रेलियाई सरकार के इस निर्णय को लेकर भारत में अपने परिवार के साथ भारत आए ऑस्ट्रेलियाई सर्जन नीला जानकीरामन ने कहा कि भारत से ऑस्ट्रेलिया लौट रहे ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों का अपराधीकरण करने का निर्णय असम्मानजनक और अत्यधिक दंडात्मक है।


Spread the love
और पढ़े  हिंदू नववर्ष आज- सनातनियों का आ गया पर्व, मनाएं हिंदू नववर्ष..
  • Related Posts

    दुलारचंद यादव हत्याकांड में अनंत सिंह को बेल मिली,, जल्द ही जेल से होंगे रिहा

    Spread the love

    Spread the loveमोकामा के विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उन्हें चर्चित दुलारचंद यादव हत्या मामले में जमानत दे दी गई है। अदालत ने सुनवाई…


    Spread the love

    राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट अपडेट- आज शाम तक घोषित होगी तारीख और समय

    Spread the love

    Spread the loveराजस्थान बोर्ड 10वीं के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने अपने एक्स पर कहा है कि आज शाम को रिजल्ट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *