मुख्यमंत्री की पहल-उत्तराखंड : अब नहीं होगा राज्य में कोई भी बुजुर्ग परेशान, एक फोन पर होगा समाधान, मुख्यमंत्री ने 14567 हेल्पलाइन का किया शुभारंभ.

Spread the love

उत्तराखंड में अब एक फोन कॉल पर बुजुर्गों की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को आईटी पार्क में समाज कल्याण विभाग की ओर से चलाई जाने वाली उत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन सेवा 14567 का शुभारंभ कर दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके जरिये दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों की समस्या का समाधान हो सकेगा। वहीं, उन तक योजनाओं का लाभ भी पहुंचेगा। सीएम ने कहा कि बुजुर्गों की सहायता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। इसके लिए जनजागरूकता जरूरी है।

प्रदेश के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में बड़ी संख्या में वरिष्ठ जन एकांकी जीवन जी रहे हैं। हमें उन तक पहुंचना है और उनकी समस्याओं का समाधान करना है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ जनों के कल्याण के लिए चलाई जाने वाली योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी ग्राम स्तर तक दी जाए। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि हेल्पलाइन 14567 बुजुर्गों की समस्याओं को दूर करने के लिए उपयुक्त मंच होगी। जिससे उन्हें भावनात्मक सहयोग भी मिलेगा।

समाज कल्याण मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि हेल्पलाइन से वरिष्ठजनों की समस्याओं का घर बैठे समाधान हो सकेगा। यह कॉल सेंटर ही नहीं बल्कि कनेक्ट सेंटर भी बनेगा। उन्होंने कहा कि कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारियों का व्यवहार कुशल हो। विभागीय अधिकारी भी इन पर निगरानी रखें।

अपर सचिव समाज कल्याण रामविलास यादव ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार व समाज कल्याण विभाग उत्तराखंड की ओर से इस योजना को शुरू किया गया है। सुबह आठ से रात आठ बजे तक इस पर संपर्क किया जा सकता है। इस मौके पर प्रमुख सचिव एल फैनई सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

और पढ़े  उत्तराखंड- कांग्रेस प्रभारी के आने से नरम पड़ेगी गुटबाजी की आंच,5 दिवसीय दौरा, आज पहुंचेंगी रुद्रपुर

Spread the love
  • Related Posts

    हरिद्वार- टली गई अनहोनी: गंगा में बढ़े जलस्तर से फंसे 21 लोग, 10 पुरुष, सात महिला और चार बच्चों का रेस्क्यू

    Spread the love

    Spread the loveगंगा में अचानक जलस्तर बढ़ने से रविवार को सप्तऋषि घाट और कबीर कुटीर क्षेत्र में टापू पर फंसे लोगों को प्रशासन और पुलिस की तत्परता से सुरक्षित बाहर…


    Spread the love

    देहरादून- युवा कांग्रेस का जय भीम जय हिंद सम्मेलन, पहुंचे एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार

    Spread the love

    Spread the loveदेहरादून में आज युवा कांग्रेस की ओर से जय भीम जय हिंद सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय प्रभारी कन्हैया कुमार भी कार्यक्रम में शामिल हुए।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *