बड़ी खबर – हरिद्वार कोरोना जांच फर्जीवाडा में एसआईटी की पहली गिरफ्तारी,बिना टेस्ट किए पोर्टल पर फर्जी एंट्री

Spread the love

हरिद्वार महाकुंभ मेला 2021 में हुए कोरोना जांच फर्जीवाडे़ में एसआईटी की टीम ने पहली गिरफ्तारी की है। पकड़ा गया आरोपी डाटा फिडिंग का देख रहा था। जिसमें फर्जी तरीके से कोरोना टेस्ट किए बिना ही पोर्टल पर फर्जी एंट्री की थी। एसआईटी के जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि एक व्यक्ति को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है। 

कुंभ के दौरान कोविड जांच फर्जीवाड़े मामले में एसआईटी ने बुधवार को फिर से आरोपी बनाए गए कई लोगों से पूछताछ की थी। एसआईटी सैंपल कलेक्टरों व स्वास्थ्य मेला विभाग की ओर से बनाए गए सेक्टर प्रभारियों से पूछताछ कर चुकी है।मेले के दौरान हुए कोरोना जांच के फर्जीवाड़े में एसआईटी की टीम पिछले चार दिनों से सैंपल कलेक्टरों व मेला स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेला के दौरान सेक्टर प्रभारी बनाए गए चिकित्सकों से पूछताछ कर रही थी। बुधवार को एसआईटी ने फिर से कोरोना जांच के फर्जीवाड़े में आरोपी बनाए गए लोगों से पूछताछ की।

बताया जा रहा है कि एसआईटी की टीम द्वारा किए गए डाटा की जांच के बाद इन लोगों को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया था। इस मामले में मैक्स कॉरपोरेट सर्विस, नलवा लैब हिसार व डॉक्टर लाल चंदानी लैब को सीएमओ हरिद्वार डॉ. एसके झा की तहरीर पर नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज है।

एसआईटी ने मेला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी से भी इस मामले में पूछताछ की थी। वहीं उनके कार्यालय से पिछले दिनो रिकॉर्ड भी अपने कब्जे में लिए थे। जांच अधिकारी राजेश शाह ने बताया कि बुधवार को कुछ लोगों से पूछताछ की गई थी।

और पढ़े  उत्तरकाशी- 5 करोड़ की सुरक्षा दीवार झुकी, गंगोत्री हाईवे पर आई दरारें, चिन्यालीसौड़ पर मंडराया संकट

Spread the love
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *